Ranchi: झारखंड में आज 22वां दामोदर महोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। युगांतर भारती के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम लोहरदगा जिले के चूल्हापानी (सलगी) में होगा। खास बात यह है कि इस बार राज्य के 47 अलग-अलग स्थानों पर दामोदर नदी की आरती और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल होंगे। वहीं लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे।
गंगा दशहरा के दिन आयोजन से बढ़ा महत्व
युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि इस वर्ष दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा के दिन आयोजित हो रहा है, जिससे इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि 2004 में चूल्हापानी से ही दामोदर बचाओ आंदोलन की शुरुआत हुई थी और पिछले 22 वर्षों से यहां लगातार आयोजन हो रहे हैं।
Read More- कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप, ट्रक हादसे में ड्राइवर के दोनों पैर टूटे
कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे दामोदर उद्गम स्थल पर पूजा होगी। इसके बाद राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों का संबोधन होगा। राज्यपाल का संबोधन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है।
Read More- Big Breaking : झारखंड में एक साथ 30 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








