Dhanbad: लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा चालीस धौड़ा के पास शुक्रवार देर शाम हाइवा खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में साला और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घायलों में अजय और उसके जीजा शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, अजय का एक कान कट गया, जबकि उसके जीजा के सिर में गंभीर चोट आई है।
Dhanbad News: घर में घुसकर हमला करने का आरोप
घायलों का आरोप है कि दर्जनों की संख्या में लोग लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सड़क किनारे हाइवा खड़ा करने को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि अजय का भाई सड़क किनारे हाइवा खड़ा कर भोजन करने घर गया था। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने साथ करीब 50 लोगों को लेकर अजय के घर पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर निर्मला सीतारमण का बड़ा दावा, छात्रों को लेकर कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








