सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Dhanbad News: गोविंदपुर को जाम से मुक्त रखने के लिए भारी वाहनों के मार्ग में किया जाएगा परिवर्तन

मार्च 17, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Dhanbad News: गोविंदपुर को जाम से मुक्त रखने के लिए भारी वाहनों के मार्ग में किया जाएगा परिवर्तन
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से गोविंदपुर को जाम मुक्त रखने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद एनएचएआई ने सुझाव दिया कि जब तक गोविंदपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम चल रहा है तब तक भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन करने से गोविंदपुर में ट्रैफिक का दबाव बहुत हद तक काम हो जाएगा। तत्पश्चात भारी वाहनों के मार्ग में परीक्षण के तौर पर परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया।

जिसमें गोविंदपुर के धनबाद मोड़ पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बलियापुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़, मेमको मोड़ से निरंकारी चौक होते हुए किसान चौक से परिचालन कराने का निर्णय लिया गया। वहीं स्कूल बसों को स्कूल शुरू होने एवं स्कूल की छुट्टी होने के समय इस मार्ग पर चलने की छूट देने का निर्णय लिया गया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव
  • Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

साथ-साथ धनबाद मोड़ के पास बने कट को रंगडीह मोड़ के पास से डायवर्ट करने, धनबाद मोड़ के पास बने कट को बंद कर वेडलॉक होटल के पास बने अंडरपास से वाहनों को मोड़ने, सर्विस लेन तथा मेन रोड के बीच बने डिवाइडर को हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Dhanbad News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षण के तौर पर इसे लागू करके कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी। वहीं टुंडी रोड पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए उन्होंने उक्त स्थल पर फ्लाईओवर के पिलर को जल्दी बनाकर घुमाव को चौड़ा करने तथा गोविंदपुर में अतिक्रमण दूर करने के लिए हर तीसरे दिन विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में दुगनी रफ़्तार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच करने, इसी महीने सभी स्कूलों में स्कूल वाहनों की शत प्रतिशत जांच करने, जहां डिवाइडर को तोड़कर अवैध कट बनाए हैं वहां कटीले तारों से फेंसिंग करने, केंदुआडीह पुल के पास खराब सड़क एवं नाला को दुरुस्त करने, भारी वाहनों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित कंपनी से उसे रिपेयर कराने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शीघ्र मरम्मत कराने, सड़क हादसों को रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाने, एनएचएआई को हर एक किलोमीटर के अंतराल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि परिवहन कार्यालय द्वारा जनवरी एवं फरवरी में 459 वाहनों के विरुद्ध चालान कर 97 लाख 75 हजार 840 रुपए का जुर्माना किया गया है। जबकि यातायात पुलिस ने 5451 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 61 लाख 87 हजार 550 रुपए का चालान किया है। बताया कि जिले के चार स्कूल में 27 स्कूली वाहनों की जांच कर एक लाख 29 हजार से अधिक की राशि वसूली गई। वहीं इस वर्ष की सड़क दुर्घटना के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनवरी 2026 में 43 व फरवरी में 31 सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए तथा 56 लोगों को घातक परिणाम भुगतने पड़े।

उन्होंने बताया कि इसमें ओवर स्पीड के कारण 32, गलत दिशा पर चलाने से 8, ओवरटेकिंग के पांच, अंधेरे के कारण सात, नशा करके वाहन चलाने के तीन, नाबालिक चालकों से 9, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग करने से चार एवं छह दुर्घटना अन्य कारणों से हुई।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

वहीं आईआरडीए के प्रबंधक ने बरवाअड्डा थाना के अंतर्गत भितिया फ्लाईओवर, 8 लेन सड़क, राजगंज के पास, बर्ड्स पब्लिक स्कूल, निरसा थाना के मुगमा चौक, तेतुलिया कोक प्लांट मोड, हटिया मोड बड़ा अम्बोना, लखी माता मंदिर मोड़, महुदा थाना क्षेत्र, लाल बंगला के पास, कतरास के भटमुड़ना चौक, काकोमठ मोड, गोविंदपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर विगत दिनों हुई दुर्घटना के कारण से समिति को अवगत कराया।

बैठक में आरसीडी, धनबाद नगर निगम, जीएआईएल, वन विभाग, भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड, एनएचएआई दुर्गापुर व धनबाद तथा अन्य विभागों के सड़क सुरक्षा से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
Hemant government is covering up the allegations of corruption made under the Whistle Blower Act: Pratul Shahdev
झारखंड Jharkhand News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

सितम्बर 28, 2026
'बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी' हिंदी संदेश के साथ खुले बैंक लॉकर का समाचार थंबनेल
Breaking News

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

सितम्बर 28, 2026
Next Post
Aaj ka Rashifal 18 March 2026: Today, individuals belonging to the Aries and Virgo zodiac signs will experience financial gains, while those of the Sagittarius sign will need to proceed with caution

Aaj ka Rashifal 18 March 2026: आज मेष और कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं धनु राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा

Jharkhand Weather Update: Alert for Storms, Rain, and Lightning on March 18, Find Out What the Weather Will Be Like

Jharkhand weather update: 18 मार्च को आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra