शनिवार, नवम्बर 14, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

Dhanbad News: विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार, कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताने वाले सांसद पहले अपने गिरेबान में झांकें

सांसद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज विधायक ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की।

जून 30, 2026
in Breaking News, धनबाद Dhanbad
A A
dhanbad news

dhanbad news

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज विधायक ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। अरूप चटर्जी ने कहा कि उनके पिता हमेशा मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करते रहे और आज भी उनके शहादत दिवस पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं और दूसरों को माफिया कहते हैं, जबकि उनके कई मामलों की जांच होनी चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार में सांसद की बड़ी भूमिका है और उनके बेटे भी इसी कारोबार में लगे हुए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे सांसद
    • फ्लाईओवर विवाद पर अरूप चटर्जी ने सांसद पर साधा निशाना
      • पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर करे विचार

हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे सांसद

अरूप चटर्जी ने कहा कि सांसद हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद कई हार्डकोक भट्ठों का संचालन कर चोरी के कोयले को खपाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि धनबाद में सांसद से बड़ा माफिया कोई नहीं है। उन्होंने सांसद के सीबीआई और ईडी जांच वाले बयानों पर भी हमला बोला और कहा कि अगर सांसद खुद को बेदाग मानते हैं तो जांच से क्यों डरते हैं। विधायक ने कहा कि अगर सांसद सच में गरीबों के मसीहा हैं तो उनके नाम पर कब्जे वाली जमीन गरीबों को दान कर देनी चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: असम में भीषण सड़क हादसा-मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, अधिकतर छात्र
  • Breaking News: नाबालिग आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म मामले में विधायक भूषण बाड़ा का जवाब-विरोधियो की साजिश
  • Breaking News: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का आरोप, धुर्वा थाना पहुंची पीड़िता
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

फ्लाईओवर विवाद पर अरूप चटर्जी ने सांसद पर साधा निशाना

फ्लाईओवर विवाद को लेकर भी अरूप चटर्जी ने सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग क्षेत्र की जनता की थी और यह योजना सांसद बनने से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि धनबाद का गया पुल विधायक राज सिन्हा के प्रयासों का परिणाम है, लेकिन सांसद उस पर भी अपना श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद केंद्र सरकार से आज तक एक नाला तक का फंड पास नहीं करा पाए। वहीं फ्लाईओवर निर्माण में कमीशन के आरोपों पर अरूप चटर्जी ने कहा कि उनका विरोध सिर्फ इस बात को लेकर है कि टेंडर लेने वाली कंपनी काम को कोयला माफियाओं के हाथों न सौंपे। उन्होंने गोपालीगंज क्षेत्र की जमीन और वसूली को लेकर भी सांसद पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निरसा में कोई धमका कर काम नहीं कर सकता। विधायक ने सांसद पर रंगदारी और अवैध कोयला कारोबार के आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद आरोपों से घिरा है, वह दूसरों को बदनाम करने में लगा है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर करे विचार

अरूप चटर्जी ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 में भाजपा ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी। साथ ही उन्होंने सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएं। बता दें कि बीते दिनों सांसद ढुल्लू महतो ने गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर मामले को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह उनके पिता के समय से विधायक हैं और अरूप चटर्जी अनुकंपा और दया पर विधायक बने हैं। इसी बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Breaking News: असम में भीषण सड़क हादसा-मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, अधिकतर छात्र
Breaking News

Breaking News: असम में भीषण सड़क हादसा-मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, अधिकतर छात्र

नवम्बर 13, 2026
Breaking News: नाबालिग आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म मामले में विधायक भूषण बाड़ा का जवाब-विरोधियो की साजिश
Breaking News

Breaking News: नाबालिग आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म मामले में विधायक भूषण बाड़ा का जवाब-विरोधियो की साजिश

नवम्बर 13, 2026
Breaking News: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का आरोप, धुर्वा थाना पहुंची पीड़िता
Breaking News

Breaking News: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का आरोप, धुर्वा थाना पहुंची पीड़िता

नवम्बर 13, 2026
Next Post
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक में

रांची में AIIMS की मांग तेज: दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने RIMS-2 के लिए मांगे ₹2000 करोड़

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन: दीपिका पांडेय सिंह ने महात्मा गांधी के नाम नई योजना, 433 रुपये मजदूरी और मनरेगा बकाया भुगतान की उठाई मांग

झारखंड मौसम अपडेट 14 नवंबर 2026, बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात और छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देती महिला

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान! झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

नवम्बर 14, 2026

आज का राशिफल 14 नवंबर 2026: शूल योग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग

झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल

भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाए-कांग्रेस का पलटवार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts