सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

20 KM तक बेकाबू ट्रक का तांडव, बाइक-मवेशियों को रौंदता रहा चालक; फटका पुल पर ग्रामीणों ने घेरा

पिंडराहट के पास बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भागता रहा, फटका पुल पर ग्रामीणों ने घेरकर चालक को पकड़ लिया।

अक्टूबर 4, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Out-of-control truck goes on a 20-km rampage, mowing down bikes and livestock; villagers corner it at Phatka Bridge.

Out-of-control truck goes on a 20-km rampage, mowing down bikes and livestock; villagers corner it at Phatka Bridge.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

चिरकुंडा: शनिवार रात धनबाद जिले में एक बेकाबू ट्रक ने करीब 20 किलोमीटर तक जमकर कहर बरपाया। बलियापुर से कालियासोल की ओर जा रहे ट्रक ने रास्ते में एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद कई बाइकों और दो-तीन मवेशियों को अपनी चपेट में लेते हुए ट्रक कालियासोल की ओर बढ़ता रहा। लगातार हादसों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Table of Contents

Toggle
  • फटका पुल पर चालक को भीड़ ने घेरा
  • कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस के अनुसार, ट्रक बलियापुर की ओर से कालू बथान ओपी क्षेत्र के पिंडराहट होते हुए कालियासोल की तरफ जा रहा था। पिंडराहट के पास मुख्य सड़क पर ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता
  • झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

भागने के दौरान ट्रक ने रास्ते में कई बाइकों और दो-तीन मवेशियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगातार हो रहे हादसों के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। कालियासोल मोड़ से ट्रक निरसा की ओर मुड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने निरसा थाना क्षेत्र के फटका पुल के पास उसे घेर लिया।

फटका पुल पर चालक को भीड़ ने घेरा

ट्रक रुकते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही निरसा थाना के एसआई गौरव कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पुलिस के मुताबिक, मौके पर भीड़ काफी आक्रोशित थी। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव के सहयोग से चालक को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।

कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरसा थाना प्रभारी अजीत भारती और एसडीपीओ लीलेश्वर महतो कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

भीड़ की पिटाई से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर निरसा थाना ले आई है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलने के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब हादसों की पूरी कड़ी, ट्रक चालक की स्थिति और घटना के कारणों की जांच कर रही है। करीब 20 किलोमीटर तक ट्रक के इस तरह बेकाबू होकर चलने की घटना से इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है।

 

 

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

The BJP has no right to question the Jharkhand government: Sonal Shanti
झारखंड Jharkhand News

झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति

नवम्बर 23, 2026
Jharkhand Foundation Day Fortnight: 677 families receive the gift of new homes; women get assistance worth ₹1.21 crore.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता

नवम्बर 23, 2026
Dr. Irfan Ansari will represent the state at the Jharkhand Day celebrations in place of Hemant Soren.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

नवम्बर 23, 2026
Next Post
हजारीबाग SP ऑफिस में 28 करोड़ के गबन का खुलासा, सिपाही निकला घर का भेदी!

हजारीबाग SP ऑफिस में 28 करोड़ के गबन का खुलासा, सिपाही पर गंभीर आरोप

धनबाद में कैप्टन स्मित मच्छर को अनोखी सलामी, कलाकार ने बनाई विशेष पेंटिंग

धनबाद में कैप्टन स्मित मच्छर को अनोखी सलामी, कलाकार ने बनाई विशेष पेंटिंग

The BJP has no right to question the Jharkhand government: Sonal Shanti

झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति

नवम्बर 23, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता

झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

पंचायत सीजन 5 में बड़ा ट्विस्ट! बनराकस के हाथों में फुलेरा की कमान, जानें कब होगी रिलीज

2050 का सपना दिखाने से पहले 2026 के झारखंड का हिसाब दें हेमंत सोरेन : प्रतुल शाह देव

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन, भाजपा नेताओं ने पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts