Bollywood : बॉलीवुड के चार्मिक एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के अंदर ही पठान और सैंयारा जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने बुधवार को लगभग 29.20 करोड़ रुपए की कमाई की है जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
Read More- Big Breaking : हजारीबाग में एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम की छापेमारी से हड़कंप, संदिग्ध आतंकी…
Dhurandhar की अबतक 188.60 करोड़ रुपए की कमाई
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 188.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती कमाई के साथ यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर ने छठे दिन शाहरुख खान की पठान के 26.5 करोड़ रुपए के कलेक्शन को भी मात दे दी। यही नहीं, यह फिल्म सैयारा के छह दिनों के आंकड़ों से भी आगे निकल चुकी है।
तेरे इश्क में की कमाई 100 करोड़ पार
ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन दमदार है। पांच दिनों में करीब 233.50 करोड़ रुपए जुटाने वाली धुरंधर अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 250–260 करोड़ रुपए के बीच पहुंच चुकी है।
Read More-21 ADAS फीचर्स के साथ Kia Seltos 2026 न्यू-जनरेशन मॉडल हुआ रिवील
वहीं, धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। बुधवार को 1.85 करोड़ रुपए की कमाई के बाद इसका घरेलू नेट कलेक्शन 107 करोड़ रुपए हो चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 146 करोड़ रुपए पार कर चुकी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









