Technology : किआ मोटर्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV Kia Seltos 2026 न्यू-जनरेशन मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने नए वर्ज़न में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े अपडेट किए हैं, जिससे यह सेगमेंट की टक्कर वाली SUVs में और मजबूत दावेदारी पेश करेगी।
Read More-Jharkhand News: झारखंड देसी शराब घोटाला: हर पेटी पर 600 तक कमीशन का खुलासा
2026 सेल्टोस अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नज़र आती है। K3 प्लेटफॉर्म पर बनी यह कार 95mm लंबी, 30mm चौड़ी और 80mm बढ़े व्हीलबेस के साथ और भी रूमी हो गई है। बूट स्पेस में भी 14 लीटर का इजाफा किया गया है। फ्रंट में डिजिटल टाइगर ग्रिल, आइस क्यूब LED हेडलैंप और नए स्टार-मैप DRLs इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं।
Read More- Big Breaking : हजारीबाग में एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम की छापेमारी से हड़कंप, संदिग्ध आतंकी…
Kia Seltos 2026 11 दिसंबर की रात 12 बजे से बुकिंग शुरू
वहीं साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल, रूफ रेल्स और 18-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स खास आकर्षण हैं। नयी सेल्टोस में 21 लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं-जिनमें स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, फ्रंट कॉलिजन अवॉइडेंस और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर शामिल हैं।
Read More- Jharkhand Weather News: झारखंड में कड़कड़ाती ठंड, गुमला सबसे ठंडा, कांके में पारा 4 डिग्री के नीचे
कार की बुकिंग 11 दिसंबर की रात 12 बजे से शुरू होगी। 25,000 रुपये देकर इसे ऑनलाइन या शोरूम से बुक किया जा सकता है। एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 11.20 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। लॉन्च और कीमतों का आधिकारिक ऐलान 2 जनवरी को होगा। इसका मुकाबला क्रेटा, टाइगन, कुशाक और आने वाली टाटा सिएरा से होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









