Ranchi: राजधानी रांची अब देश के सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल अभियानों में से एक “Self Enumeration Campaign” की अगुवाई कर रही है। उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में पूरे जिले में जनगणना-2027 के लिए जागरूकता की लहर दौड़ गई है। समाहरणालय से लेकर पंचायत सचिवालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक, सरकारी मशीनरी अब नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में जुटी है।
10 मई को चलाया जाएगा डिजिटल स्वगणना ड्राइव
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिलेवासियों से एक विशेष अपील की है। 10 मई 2026 (रविवार) को मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जिले में एक व्यापक ‘डिजिटल स्वगणना ड्राइव’ चलाई जाएगी। डीसी का लक्ष्य है कि इस एक घंटे के भीतर रांची के अधिक से अधिक नागरिक अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में जनभागीदारी का एक नया रिकॉर्ड बन सके।
se.census.gov.in: बस एक क्लिक और आपकी गणना पूरी
नागरिकों की सुविधा के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। आपको बस se.census.gov.in पोर्टल पर जाना है और अपनी जानकारी साझा करनी है।
-
SE-ID का महत्व: स्व-गणना के बाद आपको एक विशिष्ट SE-ID प्राप्त होगी। इसे संभाल कर रखें, क्योंकि जब प्रगणक आपके घर आएंगे, तो आपको बस यह आईडी दिखानी होगी और आपकी प्रक्रिया पूरी मान ली जाएगी।
-
गोपनीयता की गारंटी: आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत यह डेटा एन्क्रिप्टेड रहता है और इसका उपयोग किसी भी टैक्स या पुलिस जांच में नहीं किया जा सकता।
दो चरणों में बंटा है पूरा कार्यक्रम
जनगणना-2027 के प्रथम चरण को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है:
-
प्रथम भाग (1 से 15 मई 2026): इसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं (Self Enumeration)।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
द्वितीय भाग (16 मई से 14 जून 2026): इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे।
किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












