Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन, कोयले की चोरी, तस्करी, कोयला उठाव पर अवैध लेवी वसूली और रंगदारी से जुड़े धन शोधन मामले में धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 28 जुलाई 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत धनबाद जिले के 31 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की।
ईडी की यह कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और अन्य से जुड़े मामलों में की गई। छापेमारी संबंधित व्यक्तियों के सहयोगियों, रिश्तेदारों, कंपनियों और संस्थाओं से जुड़े निदेशकों के परिसरों पर की गई। इनमें गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव और माधो सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।
झारखंड पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई जांच
ईडी ने यह जांच झारखंड पुलिस द्वारा धनबाद और आसपास के जिलों में दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। इन मामलों में अवैध कोयला खनन, चोरी के कोयले की तस्करी, कोयले के उठाव पर अवैध वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस द्वारा कई मामलों में आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। Read More- ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर उर्फ सागर उर्फ भास्कर समेत 4 गिरफ्तारअवैध कमाई को छिपाने का आरोप
ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपितों ने कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में अपराध से अर्जित धन बनाया। इस धन को छिपाने और उसे वैध दिखाने के लिए कई व्यक्तियों और संस्थाओं का इस्तेमाल किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इस धन का उपयोग चल और अचल संपत्तियों की खरीद में किया गया। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा, परिजनों और डॉक्टर में तीखी नोंकझोंकछापेमारी में बड़ी कार्रवाई
- 160 करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज
- ईडी ने एलबी सिंह द्वारा म्यूचुअल फंड में किए गए करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज कर दिया है।
- 1.02 करोड़ रुपये नकद जब्त
- छापेमारी के दौरान 1.02 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी बरामद की गई।
- 200 से अधिक संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले
- ईडी ने 200 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और जानकारी जब्त की है। इन
- संपत्तियों को अपराध से अर्जित धन से खरीदे जाने का संदेह है।
- डिजिटल उपकरण और लेखा दस्तावेज जब्त
- जांच एजेंसी ने कई डिजिटल उपकरण, कंपनियों के हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
नवंबर 2025 में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले नवंबर 2025 में भी ईडी ने इसी मामले में अनिल गोयल, एलबी सिंह और उनसे जुड़े सहयोगियों व संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी। Read More- कोडरमा में महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर ईडी के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









