Ranchi RamNavami Advisory 2026: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची ने रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा आयोजकों, पूजा समितियों और आम जनता के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह एडवाइजरी उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत 27 मार्च को होने वाले RamNavami पर्व को देखते हुए जारी की गई है, जिसमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
जुलूस के दौरान बिजली नहीं होगी बाधित
बिजली विभाग ने साफ किया है कि शोभायात्रा के दौरान कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीजे और झांकी की ऊंचाई तय
जुलूस में शामिल डीजे, झांकी और अन्य वाहनों की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर (करीब 13 फीट) तय की गई है। इससे ज्यादा ऊंचाई होने पर बिजली के तारों से खतरा बढ़ सकता है।
बिजली के तारों से दूरी रखना जरूरी
आयोजकों और श्रद्धालुओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि:
- बिजली के तारों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें
- ऊंचे झंडे या ढांचे खड़ा करते समय सावधानी बरतें
- किसी भी वाहन की छत पर खड़े होकर झंडा या सामान न ले जाएं
वालंटियर्स की जिम्मेदारी बढ़ी
शोभायात्रा के दौरान समिति के वालंटियर्स को लगातार निगरानी रखने और किसी भी जोखिम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बड़ी और ऊंची गाड़ियों पर रोक
सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा में बड़ी और अत्यधिक ऊंची गाड़ियों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आयोजकों को SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
आपात स्थिति में तुरंत करें संपर्क
बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या या आपात स्थिति के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम और अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं:
- विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी – 9431135682
- अधीक्षण अभियंता, रांची – 9431135662
- कार्यपालक अभियंता (केंद्रीय) – 9431135613
- कार्यपालक अभियंता, डोरंडा – 9431135608
- कार्यपालक अभियंता, न्यू कैपिटल – 9431135620
- कार्यपालक अभियंता (पूर्वी) – 9431135614
- कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी) – 9431135664
- कार्यपालक अभियंता, कोकर – 9431135615
- कार्यपालक अभियंता, खूंटी – 9431135616
सुरक्षित और शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील
बिजली विभाग ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें और RamNavami का पर्व सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







