FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को प्री-क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे ने 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ नॉर्वे पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा।
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष दावेदारों के बराबर हालेंड
मैच के पहले हाफ में ब्राजील को बढ़त बनाने का शानदार मौका मिला, लेकिन VAR के बाद मिली पेनल्टी को ब्रूनो गुइमारेस गोल में नहीं बदल सके। नॉर्वे के गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने बेहतरीन बचाव करते हुए ब्राजील के कई हमलों को नाकाम किया और पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरे हाफ में एरलिंग हालैंड ने अपना दम दिखाया। उन्होंने 72वें मिनट में हेडर से पहला गोल दागा और इंजरी टाइम से ठीक पहले दूसरा गोल कर नॉर्वे को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। हालैंड के इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट के गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष दावेदारों के बराबर पहुंचा दिया।
FIFA World Cup 2026: ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण में बाहर
इंजरी टाइम में नेमार ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 2-1 जरूर किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हार के बाद भावुक नेमार ने संकेत दिया कि ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ उनका सफर अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, “मैंने पूरी कोशिश की… अब सब खत्म हो गया।” यह मुकाबला उसी न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया, जहां उन्होंने 2010 में ब्राजील के लिए डेब्यू किया था।
इस हार के साथ ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के इतने शुरुआती नॉकआउट चरण में बाहर हुआ। वहीं नॉर्वे की यह जीत उसके फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









