Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र के रांगाटांड़ रेलवे कॉलोनी स्थित नेताजी क्लब में उपद्रवियों ने जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बताया जाता है कि क्लब के पास कुछ युवकों द्वारा शराब पीकर मजमा लगाने का विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक उपद्रवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चार राउंड फायरिंग कर दी।
Read More-रेल टेका आंदोलन में गिरफ्तार लोगों के परिजनो से विधायक जयराम ने की मुलाकात, रिहाई की करेंगे मांग
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद कर जब्त किए हैं। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
Read More- मांडर में कुंए से युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
फायरिंग की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और आसपास के लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Read More-प्यार में पागल प्रेमिका ने नाबालिग प्रेमी के साथ भागकर रचाई शादी, पहुंच गई थाने फिर हुआ…

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








