Koderma: कोडरमा जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ वन विभाग का अभियान लगातार तेज हो रहा है। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकाई के इंदरवा के पास ढिबरा (अभ्रक अपशिष्ट) से लदे एक टेंपो को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब एक टन ढिबरा लदा हुआ था, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
वन विभाग को सूचना मिली थी कि डोमचांच क्षेत्र के ढोढाकोला से अवैध रूप से ढिबरा लोड कर एक टेंपो तिलैया की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
अवैध खनन पर बढ़ी सख्ती
वन विभाग ने वाहन और ढिबरा को जब्त कर वन परिसर में सुरक्षित रख दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है और फरार चालक की तलाश जारी है। विभाग ने साफ कहा है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका
क्यों महत्वपूर्ण है यह कार्रवाई?
कोडरमा और आसपास के इलाकों में लंबे समय से अवैध ढिबरा खनन और परिवहन की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में वन विभाग की यह कार्रवाई अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









