Jharkhand: जामताड़ा जिला आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उन्होंने गिरिडीह स्थित आवास पर नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तरुण गुप्ता और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने भरोसा जताया कि इनके आने से जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
तरुण गुप्ता ने भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों से प्रेरित होकर पार्टी जॉइन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब वह भाजपा की विचारधारा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।
मुख्य बिंदु
- जामताड़ा आजसू के पूर्व केंद्रीय महासचिव ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली
- गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता
- कार्यक्रम में जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष और कई पदाधिकारी रहे मौजूद
- तरुण गुप्ता ने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी जॉइन करने की कही बात

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









