Ranchi: राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बने काउंटर पर दर्शकों की लंबी कतार लग गई।
कई दर्शक अहले सुबह ही काउंटर पर पहुंच गए
टिकट लेने वालों में महिला, पुरुष और युवा शामिल रहे। रांची के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदने पहुंचे। कई दर्शक सुबह ही काउंटर पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
टिकट मिलने के बाद प्रशंसकों में खुशी दिखी। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि वे लंबे समय से रांची में होने वाले इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे।
5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी टिकट की बिक्री
ऑफलाइन टिकट की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। पश्चिमी गेट के पास छह काउंटर बनाए गए हैं। इनमें चार आम दर्शकों के लिए, जबकि महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए दो अलग काउंटर हैं। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है।
टिकट की कीमत श्रेणी के अनुसार तय है। हिल एरिया का टिकट 1,600 रुपये और प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर का टिकट 18 हजार रुपये तक है। टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए पुलिस की भी नजर बनी हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











