शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Gandhi Jayanti 2026: बापू वाटिका में हेमंत सोरेन ने किया माल्यार्पण, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने महात्मा गांधी को किया नमन

रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी साझा किए संदेश

अक्टूबर 2, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Hemant Soren paid floral tributes at Bapu Vatika; the Governor and several other leaders paid their respects to Mahatma Gandhi.

Hemant Soren paid floral tributes at Bapu Vatika; the Governor and several other leaders paid their respects to Mahatma Gandhi.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

रांची: देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मना रहा है। 2 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करने का अवसर है। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों के साथ देश का नेतृत्व किया। इस मौके पर झारखंड में भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई।

Table of Contents

Toggle
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने गांधी और शास्त्री को किया नमन
  • कल्पना सोरेन ने भी बापू वाटिका में दी श्रद्धांजलि
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया
  • कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा- साधारण व्यक्ति भी ला सकता है असाधारण बदलाव
  • दीपक बिरुआ ने गांधी और शास्त्री के विचारों को किया याद
  • संजय प्रसाद यादव ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
  • कांग्रेस नेताओं ने भी गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • सांसद मनीष जायसवाल ने भी किया बापू को नमन
  • झारखंड भवन और जिला स्तर पर भी हुए कार्यक्रम

रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Asian Games 2026: हजारीबाग की बेटी का कमाल, एशियन गेम्स में कोरिया को हराकर भारत के लिए जीता गोल्ड
  • आदित्य साहू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
  • Dhanbad News: झरिया में दामोदर नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवती डूबी, तलाश में जुटे ग्रामीण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांधी जयंती पर सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी को नमन करते हुए सत्य और अहिंसा के उनके विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति तथा सह-अस्तित्व का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के प्रति संकल्प मजबूत करने की बात कही। उन्होंने गांधीजी के उस विचार को भी याद किया, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने, गरीब और वंचित को सम्मान देने तथा गांवों को सशक्त बनाने की बात कही गई है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।

बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।

आज जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब बापू का सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव… pic.twitter.com/uoTdsdd04y

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 2, 2026


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के प्रति संकल्प मजबूत करने की बात कही। उन्होंने गांधीजी के उस विचार को भी याद किया, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने, गरीब और वंचित को सम्मान देने तथा गांवों को सशक्त बनाने की बात कही गई है।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने गांधी और शास्त्री को किया नमन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजभवन की ओर से जारी संदेश के अनुसार, राज्यपाल ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूज्य बापू ने मानवता को नई दिशा दी। उनके विचार और आदर्श आज भी सत्यनिष्ठा, शांति, सद्भाव और समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।#LokBhavanJharkhand pic.twitter.com/vNBvOPhqmd

— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 2, 2026


राज्यपाल ने गांधी जयंती पर अपने संदेश में कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने मानवता को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी सत्यनिष्ठा, शांति, सद्भाव और समाज सेवा के लिए प्रेरणा देते हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

कल्पना सोरेन ने भी बापू वाटिका में दी श्रद्धांजलि

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में गांधीजी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महान नेता बताते हुए उन्हें नमन किया।

आज मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में हेमंत जी एवं माननीय राज्यपाल जी की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के उनके विचारों ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई और एक सशक्त… pic.twitter.com/WEHeyRzAoa

— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) October 2, 2026


इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ उनकी मौजूदगी भी रही।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया

झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वच्छता के विचारों को याद किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।

गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वच्छता का मार्ग दिखाया। उनका सपना था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी सम्मान, स्वास्थ्य और न्याय पहुँचे।

आज 2 अक्टूबर के अवसर पर हमारा संकल्प है कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को… https://t.co/iEIBYiuF7p

— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) October 2, 2026


उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गांधीजी का सपना था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान, स्वास्थ्य और न्याय पहुंचे। मंत्री ने 2 अक्टूबर के अवसर पर झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर, आधुनिक तथा आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के संकल्प की बात कही। उन्होंने अपने संदेश में सेवा को धर्म और जनता को अपनी पूंजी बताया।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा- साधारण व्यक्ति भी ला सकता है असाधारण बदलाव

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलकर गांधीजी ने यह दिखाया कि एक साधारण व्यक्ति भी असाधारण बदलाव ला सकता है।

सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने यह सिद्ध किया कि एक साधारण व्यक्ति भी अपने विचारों, संकल्प और कर्मों से असाधारण बदलाव ला सकता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/shsfhYmzrt

— Shilpi Neha Tirkey (@ShilpiNehaTirki) October 2, 2026


उन्होंने गांधीजी के विचारों और उनके आदर्शों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीपक बिरुआ ने गांधी और शास्त्री के विचारों को किया याद

परिवहन एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को याद किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने गांधीजी के कथन ‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’ का उल्लेख किया।

विचारों की ताकत गांधी और भारत माँ के लाल से सीखी,

विचारों को आत्मसात करना उनके सिखाए वक्तव्यों से सीख रहा हूं।#GandhiJayanti#लाल_बहादुर_शास्त्री pic.twitter.com/VJX0UAX2Qu

— Deepak Birua (@deepakbiruajmm) October 2, 2026


उन्होंने गांधी और भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री से विचारों की ताकत सीखने और उनके बताए विचारों को आत्मसात करने की बात कही।

संजय प्रसाद यादव ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने भी गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

कांग्रेस नेताओं ने भी गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

झारखंड कांग्रेस की ओर से जारी सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिल्ली के राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने की जानकारी साझा की गई।

कांग्रेस की ओर से गांधीजी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

सांसद मनीष जायसवाल ने भी किया बापू को नमन

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए सत्य और अहिंसा के उनके मार्ग को याद किया। उन्होंने गांधीजी के स्वदेशी और अहिंसा के संदेश का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

झारखंड भवन और जिला स्तर पर भी हुए कार्यक्रम

झारखंड भवन के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय की ओर से भी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। संदेश में सत्य, अहिंसा और मानवता के उनके आदर्शों को याद किया गया।

वहीं, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त कार्यालय की ओर से भी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। संदेश में गांधीजी को सत्य, अहिंसा और करुणा के प्रतीक के रूप में याद किया गया।

इस तरह गांधी जयंती के मौके पर झारखंड में राज्य के शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों और सोशल मीडिया संदेशों के जरिए महात्मा गांधी के विचारों और योगदान को याद किया।

 

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Asian Games 2026: A remarkable feat by Hazaribagh's daughter—she won gold for India at the Asian Games by defeating Korea.
झारखंड Jharkhand News

Asian Games 2026: हजारीबाग की बेटी का कमाल, एशियन गेम्स में कोरिया को हराकर भारत के लिए जीता गोल्ड

अक्टूबर 2, 2026
आदित्य साहू ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
झारखंड Jharkhand News

आदित्य साहू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

अक्टूबर 2, 2026
16-year-old girl drowns while bathing in the Damodar River in Jharia; villagers engaged in search efforts.
झारखंड Jharkhand News

Dhanbad News: झरिया में दामोदर नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवती डूबी, तलाश में जुटे ग्रामीण

अक्टूबर 2, 2026
Next Post
झारखंड ई-कल्याण एसटी छात्रवृत्ति ₹250 करोड़ फंड आवंटन योजना

झारखंड के 2.5 लाख ST छात्रों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने जारी किए ₹250 करोड़, छात्रवृत्ति भुगतान शुरू

16-year-old girl drowns while bathing in the Damodar River in Jharia; villagers engaged in search efforts.

Dhanbad News: झरिया में दामोदर नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवती डूबी, तलाश में जुटे ग्रामीण

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Asian Games 2026: A remarkable feat by Hazaribagh's daughter—she won gold for India at the Asian Games by defeating Korea.

Asian Games 2026: हजारीबाग की बेटी का कमाल, एशियन गेम्स में कोरिया को हराकर भारत के लिए जीता गोल्ड

अक्टूबर 2, 2026

जानिए महात्मा गांधी जी के पास कैसे पहुंचे वो 3 बंदर की अनोखी कहानी

गांधी जयंती: सोना चुराकर जब रो पड़े थे 15 साल के गांधी… पिता के एक फैसले ने बदल दी दुनिया!

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया याद

आदित्य साहू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

Dhanbad News: झरिया में दामोदर नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवती डूबी, तलाश में जुटे ग्रामीण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra