गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

अलविदा हरिनारायण जी: पत्रकारिता के एक युग का अंत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। रविवार सुबह रांची के सेम्फोर्ड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

अगस्त 3, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Goodbye Harinarayan ji: An era of journalism ends, final farewell given with teary eyes

Goodbye Harinarayan ji: An era of journalism ends, final farewell given with teary eyes

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और आजाद सिपाही हिंदी दैनिक के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। रविवार सुबह रांची के सेम्फोर्ड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर से झारखंड के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई स्तब्ध था। कुछ शब्दों में उन्हें समेटना मुश्किल था। उनका जाना एक खालीपन छोड़ गया, जिसे भर पाना शायद नामुमकिन है।

Table of Contents

Toggle
  • भावुक हुआ प्रेस क्लब, नम हुईं आंखें
  • अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • एक युग की समाप्ति

भावुक हुआ प्रेस क्लब, नम हुईं आंखें

हरिनारायण सिंह का पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची प्रेस क्लब लाया गया। वहां का दृश्य बेहद भावुक था। पत्रकार, राजनीतिज्ञ और शुभचिंतक, सभी उनकी अंतिम झलक पाने पहुंचे। किसी की आंखों में आंसू थे, किसी के हाथों में फूल और सबके दिलों में सिर्फ एक ही बात इतनी जल्दी क्यों।  रांची प्रेस क्लब में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, हरिनारायण जी जैसे पत्रकार कम होते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ पेशा नहीं, एक मिशन की तरह जिया।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रेस क्लब से उनकी अंतिम यात्रा हरमू मुक्ति धाम की ओर निकली। फूलों से सजी एंबुलेंस, पीछे-पीछे चुपचाप चलता हुजूम। हर चेहरा मौन, हर आंख नम। अंतिम संस्कार के समय वहां विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, पूर्व विधायक समरी लाल, और झारखंड के कई वरिष्ठ पत्रकार जिनमें बैजनाथ मिश्रा, फैसल अनुराग, संजय सिंह सहित जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग और रांची के तमाम मीडिया संस्थानों से पत्रकार उपस्थित थे। वहीं, ग्रामिण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, रविंद्र सिंह, शमशेर आलम उनके आवास पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

एक युग की समाप्ति

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जन्मे हरिनारायण सिंह ने रांची को अपना घर बना लिया था। ‘रविवार’ पत्रिका से करियर शुरू कर प्रभात खबर, हिंदुस्तान, खबर मंत्र, होते हुए उन्होंने 2015 में अपना अखबार आजाद सिपाही शुरू किया। बिना किसी कॉरपोरेट समर्थन के उन्होंने इस अखबार को जनता की आवाज बना दिया। हरिनारायण सिंह पत्रकार ही नहीं, एक मार्गदर्शक, मित्र और अभिभावक थे। उन्होंने सैकड़ों पत्रकारों को रास्ता दिखाया, कभी किसी को हटाया नहीं। निंदारहित और रिश्तों में विश्वास करने वाले हरिनारायण सिंह का हर कोई सम्मान करता था। उनके जाने से जो रिक्तता बनी है, वह केवल पत्रकारिता में नहीं, हर उस दिल में है जो उनसे कभी मिला था।

Aditya
Aditya

Related Posts

झारखंड Jharkhand News

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026
Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
Next Post
22 सितंबर 2025 का राशिफल : मकर को राहत, सिंह को मान-सम्मान– जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

दिशोम गुरु शिबू सोरेन

Breaking News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले - "आज मैं शून्य हो गया हूँ"

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra