Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम आज खूंटी जिला स्थित उनके पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे।
परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की
राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय मंत्री ने यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तदोपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मौके पर माननीय राजपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








