Ranchi: एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातू, रांची में शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी हाउस टीमों का उत्साहपूर्वक समर्थन किया
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एम.एम.के. ग्लाइडर और एम.एम.के. टाइगर के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मुकाबले में एम.एम.के. टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से साकिब, शाहनवाज़ एवं जुनैद ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल, अनुशासित खेल और आक्रामक रणनीति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी हाउस टीमों का उत्साहपूर्वक समर्थन किया, जिससे पूरे मैदान में खेल का जोशीला वातावरण बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न हाउसों के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल प्रभारी एवं शिक्षक भुवनेश्वर मिर्धा, नर्गिश बानो, निखत नौशीन, मेहविश तथा अंजलि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








