Gumla Suicide: गुमला जिले एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खुशबू देवी के रूप में हुई है। जिस वक्त ये घटना घटी उससे चंद घंटो पहले ही महिला ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Gumla Suicide: मासूम की खुली आंखें और सामने थी मां की लाश
घटना के वक्त खुशबू का पति रिश्तेदारों को छोड़ने गांव गया था और छोटी बच्ची सो रही थी। जब बच्ची की नींद खुली और वह मां को ढूंढते हुए किचन में गई, तो वहां का मंजर देख उसकी चीख निकल गई। मां का शव अल्बेस्टर के पाइप हुक से ओढ़नी के सहारे लटक रहा था। मासूम के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे।
Gumla Suicide: कई दिनों से मानसिक रुप से परेशान थी महिला
परिजनों के अनुसार, खुशबू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। पति नंदकेश्वर सिंह ने बताया कि वह कभी-कभी रात में अचानक घर से बाहर निकल जाती थी और पूछने पर कहती थी कि उसे खुद नहीं पता कि उसे क्या हो रहा है। इसी दौरान कल देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








