Ranchi: झारखंड में दो दिनों से लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो रही। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन जमीन पर पहुंचने के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसके कारण 27 सितंबर तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। हालांकि 28 सितंबर के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।
रांची, बोकारो समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो 25 सितंबर को राज्य के मध्य, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में बारिश और गरज-चमक का असर रह सकता है।
पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तेज हवा चलेगी
पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी कई जगह बारिश की संभावना है। वहीं देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम सक्रिय रह सकता है। पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
26 और 27 सितंबर को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। हालांकि, बारिश का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।
28 सितंबर से कोई विशेष चेतावनी नहीं है। रांची में न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 सितंबर से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








