शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

झारखंड में हाई अलर्ट: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी, साइबर पेट्रोलिंग और इमरजेंसी तैयारी शुरू

मई 10, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
HIGH ALERT IN JHARKHAND
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. संभावित साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य भर में साइबर पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है. इसके तहत सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अफवाह, या संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Table of Contents

Toggle
  •  सेना के मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक और सहयोग
  • धार्मिक स्थलों और अन्य जगहों पर सख्त निगरानी
  • ऊर्जा विभाग और स्मार्ट सिटी की तैयारी
  • रांची के अस्पताल भी तैयार

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

📌 यह भी पढ़ें:
  • BIT Patna में ‘झलक 2026’ का आगाज, छठ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Breaking News: राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार और हथियार बरामद
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा मोर्चा, ‘जन महाभियोग’ के जरिए उठाई इस्तीफे की मांग
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. खास तौर पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक उपक्रम, तेल डिपो और आर्मी कैंप जैसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही राज्य के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

 सेना के मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक और सहयोग

सेना के मूवमेंट को लेकर भी पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सेना की गाड़ियां ट्रैफिक जाम में न फंसे. इसके अलावा, सेना को राज्य पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने के आदेश दिए गए हैं.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

धार्मिक स्थलों और अन्य जगहों पर सख्त निगरानी

राज्य भर में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा उपायों को सख्त कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके.

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

ऊर्जा विभाग और स्मार्ट सिटी की तैयारी

तनाव की स्थिति में बिजली आपूर्ति को बाधित न होने देने के लिए ऊर्जा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. स्मार्ट सिटी के लिए गैस इंसुलेटेड ग्रिड सबस्टेशन (GIS) स्थापित किया गया है, जो अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है. यह सबस्टेशन किसी भी आपात स्थिति में 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और इसे केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है.

रांची के अस्पताल भी तैयार

रांची स्थित रिम्स (RIMS) ने भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. रिम्स में 50 ऑक्सीजन बेड चिन्हित किए गए हैं, जो न्यू ट्रॉमा सेंटर, पेइंग वार्ड और कॉटेज में स्थित हैं. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 50 बेड भी तैयार रखे जाएंगे. साथ ही, 50 स्टाफ नर्स, 50 पारा मेडिकल स्टाफ, 15 व्हीलचेयर और 16 ट्रॉली भी रिजर्व रखी गई हैं.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

अस्पताल में दवाओं, सर्जिकल उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं. एक मल्टीडिसिप्लिनरी मेडिकल टीम का भी गठन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे. सदर अस्पताल, रांची में भी 20 विशेष बेड तैयार किए गए हैं और डॉक्टरों की एक अलग टीम बनाई गई है. दवाओं का भंडारण भी कर लिया गया है.

बता दें झारखंड सरकार और सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
जमशेदपुर Jamshedpur

सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

अक्टूबर 31, 2026
‘Jhalak 2026’ begins at BIT Patna, Chhath songs and cultural performances enthral the audience
झारखंड Jharkhand News

BIT Patna में ‘झलक 2026’ का आगाज, छठ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

अक्टूबर 31, 2026
Breaking News: राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार और हथियार बरामद
Breaking News

Breaking News: राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार और हथियार बरामद

अक्टूबर 31, 2026
Next Post
High Alert in Bihar

बॉर्डर सिक्योरिटी टाइट, बिहार सरकार अलर्ट मोड में, CM नीतीश खुद कर रहे मॉनिटरिंग

मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने जीता सबका दिल , जेंडया और रिहाना जैसी हस्तियों को छोड़ा पीछे

मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने जीता सबका दिल , जेंडया और रिहाना जैसी हस्तियों को छोड़ा पीछे

सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

सरायकेला में थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

अक्टूबर 31, 2026

BIT Patna में ‘झलक 2026’ का आगाज, छठ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Breaking News: राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार और हथियार बरामद

दिवाली की रात मिथिला में जलती है हुक्का-पाती, जानिए दिवाली पर इसे जलाने की वजह

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा मोर्चा, ‘जन महाभियोग’ के जरिए उठाई इस्तीफे की मांग

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर झारखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts