National News: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बता दें फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने Cockpit का दरवाजा खोलने की कोशिश की. इस दौरान यात्री ने सही पासकोड भी डाला, जिससे पायलट को हाईजैक की आशंका हुई. और उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति अपने 8 अन्य साथियों के साथ यात्रा कर रहा था. वहीं, वाराणसी लैंड करने के बाद, सभी को CISF को सौंप दिया गया.
“सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हुई”
इस मामले में एयर इंडिया ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हुई है. उनका कहना है कि, यात्री गलती से टॉयलेट समझकर कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा. वहीं जब पायलट ने CCTV पर यह देखा तो उन्होनें सुरक्षा को मद्देनजर रखते हे कॉकपिट का गेट नहीं खोला. और लैडिंग होते ही इसकी सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को दी.
Read more- Asia Cup 2025 India vs Pakistan: कैच छूटे, प्लान फेल – फिर भी पाकिस्तान क्लीन बोल्ड!
यात्री को कॉकपिट का पासकोड कैसे पता चला?
अब सवाल यह है कि आखिर यात्री को कॉकपिट का पासकोड कैसे पता चला? रिपोर्टस के अनुसार, यह यात्री की पहली फ्लाइट थी. जब इस बारे में उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे लगा कि वह टॉयलेट का दरवाजा है. वहीं क्रू द्वारा समझाए जाने पर वह चुपचाप अपनी सीट पर लौट गया.
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है. प्रशासन इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि पासकोड की जानकारी कैसे लीक हुई.













