Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रामगढ़ में अधिकारियों की पहल पर हिंदू और मुसलमानों ने साथ मिलकर मनाया त्योहार

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़। रामनवमी के जुलूस को लेकर अक्सर दो समुदायों के बीच तनाव की बात आती है। लेकिन रामगढ़ जिले में इस बार डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार की जोड़ी ने तनाव की सारी गुंजाइशों को खत्म कर दिया। इन दोनों अधिकारियों की पहल पर ऐसा माहौल बना कि हिंदू और मुसलमान दोनों समुदायों ने मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया। जुलूस में जहां हिंदू समुदाय के लोग भागवत ध्वज के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए सड़क पर निकले, तो दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इन भगवाधारियों का स्वागत फूलों से किया।

कई स्थानों पर बाकायदा स्वागत मंच बनाए गए। रामगढ़ जिले में कुल 217 स्थानों पर भगवाधारियों ने जुलूस निकाला था। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने 107 अखाड़े में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरी रात दोनों अधिकारी भगवान राम के जन्मोत्सव पर निकाले गए शोभा यात्रा में शामिल रहे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील करते नजर आए।

डीसी एसपी ने रामगढ़ जिला वासियों को दी बधाई

सोमवार को डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने को लेकर जिले के तमाम लोगों को बधाई दी। रामगढ़ में सौदागर मोहल्ला, गोलपार, नई सराय एवं कुज्जू चौक और श्रीराम चौक में मुस्लिम समुदाय द्वारा तैयार किए गए स्वागत मंच की सराहना की। अधिकारियों ने इसे एक जागृत समाज का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के द्वारा गंगा जमुना के तहजीब बरकरार रखते हुए आगामी पर्व और त्योहार में भी भाईचारा बनाए रखना का संकल्प लिया गया।

यह एक अनूठी मिसाल है जो असामाजिक तत्वों और शरारती तत्वों को सबक सिखाती है। शरारती लोग अक्सर सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास करते हैं। अधिकारियों ने वैसे लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों में दोनों समुदायों के बीच खलल पैदा करने, सौहार्द बिगाड़ने और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में साढ़े चार लाख के इनामी सहित 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नेताजी इंडोर स्टेडियम से ममता बनर्जी का आश्वासन- किसी की नौकरी नहीं जाएगी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026

आज का राशिफल 26 मई 2026: क्या आपकी राशि में है धन लाभ? मेष से मीन राशि तक का जाने हाल

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra