Rashifal: 9 जनवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। इन राशियों के लिए दिन होगा बढ़िया, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. आज आप बिजनेस में अच्छा लाभ कमायेंगें, भौतिक – सुख सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी. आज आप दूसरों की बातों को भी अहमियत देंगें और अच्छे से समझने की कोशिश करेंगें, इससे आपको लाभ मिलेगा.
वृष राशि
इस राशि के व्यक्ति आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. आज आपके महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे साथ ही पॉजिटिव रिजल्ट आने से आपको ख़ुशी मिलेगी. आज आप घर या ऑफिस का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं.
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा. आज रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आपको किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिलने की सम्भावना हैं. आज ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपने की मदद लें.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आज कारोबार में पैसे के लेन – देन में जल्दबाजी न करें. ध्यान केन्द्रित कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं. किसी को दिया धन वापस मिलेगा.
सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी के लिए उपहार लेंगे और घर की साज-सज्जा पर खर्च करेंगे. महिलाएं नए कार्य की शुरुआत कर सकती हैं.
कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहेगा. किसी अच्छी आदत से दिन की शुरुआत करेंगे. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. मेहनत और व्यवहार से लाभ मिलेगा. योजनाओं को गुप्त रखें.
तुला राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा. व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नया वाहन खरीद सकते हैं. मित्रों के साथ समय बितायेंगे.
वृश्चिक राशि
आज का दिन फेवरेबल रहेगा. मेहनत से सफलता मिलेगी. किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी. जरूरतमंदों की मदद करेंगे.
धनु राशि
आज का दिन ठीक रहेगा. ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. जीवनसाथी का प्रेम मिलेगा.
मकर राशि
आज का दिन मिला – जुला रहेगा. रुका काम पूरा होगा. बिज़नेस में बदलाव सोच सकते हैं. लवमेट के लिए अच्छा दिन है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुम्भ राशि
आज मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी. विदेशी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे.
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. नई चीजों में रुचि बढ़ेगी. रुका पैसा मिलेगा. विद्यार्थियों को प्रशंसा मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.










