Rashifal: 31 अक्टूबर 2025 का दिन तुला, मकर राशियों के लिए अच्छा होगा। कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. जानें किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप व्यस्त रहेंगे. धन लाभ तो होगा, लेकिन अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा. हाथ-पैरों में थकान और उदर संबंधी समस्या हो सकती है. प्रलोभन के कारण धोखा मिल सकता है, इसलिए लालच से बचें.
वृषभ राशि
आज कुछ रोचक घटनाएं होंगी जो आपको आनंदित करेंगी. दिन का पहला भाग लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा. किसी परिचित से समाचार मिल सकता है जो आपको सोच में डाल देगा. धन का प्रवाह सामान्य रहेगा.
मिथुन राशि
कार्य में प्रगति होगी, दोपहर के बाद आराम का समय रहेगा. निर्णय सोच-समझकर लें. घर में खर्च अधिक रहेगा. शाम तक पैसों से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है. परिवार में चिंता का माहौल रहेगा.
कर्क राशि
दिन का आरंभ असमंजस में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी. धन का प्रवाह सामान्य रहेगा. किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा.
सिंह राशि
अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है. धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और रुके कार्य पूरे होंगे.
Read More: ऑस्ट्रेलिया 338 रनों पर ऑलआउट, लिचफील्ड ने जड़ा शतक
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें. लाभ के बजाय हानि की संभावना अधिक है, इसलिए आर्थिक फैसले सोचकर लें. लव लाइफ सामान्य रहेगी, प्रेमी से मतभेद संभव हैं.
तुला राशि
आज का दिन उत्साहजनक रहेगा. भाग्य साथ देगा और रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी. कला, फैशन और ब्यूटी से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी है. भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें.
वृश्चिक राशि
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में कमाई अच्छी होगी. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. धर्म और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे.
धनु राशि
दिन के मध्य तक आर्थिक निर्णय न लें. मन में नकारात्मकता रहेगी और काम के प्रति लापरवाही हो सकती है. परिवार और मित्र सलाह देंगे, ध्यान से सुनें. दोपहर से स्थिति सुधरेगी.
मकर राशि
बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.
कुंभ राशि
कारोबार में धन अटक सकता है. दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
मीन राशि
दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी. सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी. कार्यों में देरी से मन उदास रहेगा. दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलेगी.








