खबर मंत्र की खबर का असर: मोराबादी से बोड़ेया तक जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
रांची के मोराबादी से बोड़ेया तक की बदहाल सड़क लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उनमें भरा बारिश का पानी और नालियों का बहता पानी राहगीरों व वाहन चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहा था।
Ranchi: रांची के मोराबादी से बोड़ेया तक की बदहाल सड़क लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उनमें भरा बारिश का पानी और नालियों का बहता पानी राहगीरों व वाहन चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहा था। बरसात के दौरान कई लोग इन गड्ढों की वजह से हादसों का शिकार भी हुए। वहीं, रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण बोड़ेया-चिवौंडी रोड अंधेरे में डूबा रहता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता था।
खबर मंत्र ने इस जनसमस्या को लगातार अपने अखबार और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से उठाया। सड़क की बदहाल स्थिति, स्थानीय लोगों की परेशानी और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए लगातार खबरें प्रकाशित और प्रसारित की गईं।
अब लंबे इंतजार के बाद बोड़ेया रोड पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसे “खबर मंत्र की खबर का असर” माना जा सकता है, क्योंकि लगातार जनहित के इस मुद्दे को उठाने के बाद आखिरकार प्रशासन ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
खबर मंत्र आगे भी जनता से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी के साथ उठाता रहेगा, ताकि आम लोगों की आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचे और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis