Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास टोला मुसहरिया गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इंद्र मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक पारिवारिक विवाद में मृतक ने घातक कदम उठाया। शख्स की मौत के बाद 6 बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।
परिजनों के मुताबिक, गांव में ही चचेरे भाई के घर बच्चे के जन्म के बाद छठियारी कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चचेरे भाई टिंकू राम ने बताया कि इंद्र मांझी ने शराब पी रखी थी।
समारोह से पत्नी के वापस नहीं आने से नाराजगी
बताया गया कि इंद्र मांझी पत्नी को कई बार घर बुलाने गया, लेकिन वह कार्यक्रम में ही रही। इसके बाद वह घर लौट आया और कमरे की छत में लगे बांस में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
परिजन जब घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था मृतक
इंद्र मांझी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बरसात में काम बंद होने के कारण वह घर पर था। परिवार के अनुसार, कुछ दिनों बाद उसे मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेश जाना था। उसके पीछे 13 साल से छह महीने तक की उम्र के छह बच्चे रह गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और भरण-पोषण को लेकर चिंता बढ़ गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









