KhabarMantra: भारत ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया है। इस हमले में 200 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है, जिसमें कई लोगों की जान गई थी.

एयर स्ट्राइक के बाद की स्थिति:
भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं, जिनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं. ये सभी एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं.
एयरलाइंस की एडवाइजरी:
एयर इंडिया ने इंडिगो और स्पाइस जेट के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें 9 शहरों जम्मू, लेह, श्रीनगर, अमृतसर, जोधपुर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी गई हैं.
भारत की कड़ी कार्रवाई:
भारत की यह कार्रवाई पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कड़ी चेतावनी देने के लिए की गई है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।









