Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच और अब भी ज्यादा विध्वंशक होता जा रहा है। जंग के 20वें दिन आज ईरान ने एक के बाद एक सऊदी अरब के यनबू पोर्ट स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला किया है। इस हमले के बाद सऊदी अरब ने भी ईरान को सख्त चेतावनी दे डाली है।
Read More- Palamu News: बाजार से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिली मौत-दर्दनाक सड़क हादसे में बुझ गए दो चिराग
Iran Israel War: यूएई और कतर के तेल-गैस संयंत्रों पर भी ड्रोन हमला
बताते चलें कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण सऊदी अरब के यनबू पोर्ट की अहमियत बढ़ गई है, जिससे यहां से बड़े पैमाने पर तेल निर्यात किया जा रहा था। इसी बीच यूएई और कतर के तेल-गैस संयंत्रों पर भी ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है।
Read More- Big Breaking: असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, इन नेताओं का कटा टिकट
Iran Israel War: उकसावे की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी-सऊदी अरब
इस हमले के बाद सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देश अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और उकसावे की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उधर, ईरानी मिसाइल हमलों का असर इजराइल में भी दिखा है। हमलों में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक विदेशी नागरिक शामिल हैं। तेल अवीव के पास एक मिसाइल गिरने से एक थाई नागरिक की भी जान चली गई। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








