सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Jamshedpur DD Bar Murder Case: दो लाख का इनामी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, SIT की जांच में आ सकते हैं बड़े खुलासे

Jamshedpur के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में दो लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। SIT पूछताछ से कई बड़े खुलासों की उम्मीद।

जुलाई 8, 2026
in Uncategorized
A A
Jamshedpur DD Bar Murder Case: Vishwanath Mandal, carrying a reward of ₹2 lakh, surrenders in court; SIT investigation could lead to major revelations.

Jamshedpur DD Bar Murder Case: Vishwanath Mandal, carrying a reward of ₹2 lakh, surrenders in court; SIT investigation could lead to major revelations.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jamshedpur: शहर के बहुचर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपित और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को पुलिस से बचते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसे इस पूरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मान रही थी।

Table of Contents

Toggle
  • अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता नीरज सिंह भी पहुंचे जेल
  • 27 जून की रात हुआ था खूनी हमला
  • किन-किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है FIR?
  • झारखंड से लेकर बेंगलुरु और कोलकाता तक चली थी तलाश
  • अब पूछताछ से खुल सकते हैं कई बड़े राज

विश्वनाथ मंडल सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया का रहने वाला है। उसके आत्मसमर्पण के बाद अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को उससे पूछताछ के जरिए इस सनसनीखेज मामले में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR
  • Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
  • Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता नीरज सिंह भी पहुंचे जेल

डीडी बार हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले रविवार को डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके अलावा बार के प्रबंधक विजय कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

27 जून की रात हुआ था खूनी हमला

यह सनसनीखेज घटना 27 जून की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार परिसर में हुई थी।

पुलिस जांच के मुताबिक, हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके दो साथियों का बार में मौजूद दूसरे पक्ष के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

हमले में हिमांशु सिंह और प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह ने 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि प्रत्युष आनंद का इलाज फिलहाल कोलकाता के अपोलो अस्पताल में जारी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

हिमांशु की मौत के बाद पूरे शहर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और मामले ने राजनीतिक तथा सामाजिक स्तर पर भी तूल पकड़ लिया था।

किन-किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है FIR?

हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में हत्या, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एफआईआर में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें—

  • डीडी बार मालिक नीरज सिंह
  • प्रबंधक विजय कुमार
  • सोनू राम सरदार
  • विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा
  • राहुल
  • राज लोहार
  • अमित लोहार
  • अर्जुन लोहार
  • गणेश लोहार
  • लखन मार्डी
  • तथा अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

पुलिस अब तक तीन किशोरों सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

झारखंड से लेकर बेंगलुरु और कोलकाता तक चली थी तलाश

मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए गठित SIT ने झारखंड के अलावा कोलकाता और बेंगलुरु सहित कई शहरों में लगातार छापेमारी की थी।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच एजेंसी ने दबाव बनाने के लिए उसके परिजनों से भी पूछताछ की थी। वहीं, नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद एएसपी ऋषभ द्विवेदी के नेतृत्व में बिष्टुपुर थाना में SIT की विशेष बैठक भी हुई, जिसमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच की प्रगति की समीक्षा की गई।

अब पूछताछ से खुल सकते हैं कई बड़े राज

मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के आत्मसमर्पण के बाद जांच एजेंसियों की नजर अब उससे होने वाली पूछताछ पर टिकी है। पुलिस का मानना है कि उसके बयान से इस चर्चित हत्याकांड की साजिश, हमले की पूरी योजना, अन्य फरार आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे के कारणों को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

SIT फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

कतरास में 88 मीट्रिक टन अवैध कोयले के साथ जब्त 5 हाईवा ट्रक
Uncategorized

कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR

अक्टूबर 3, 2026
Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
Uncategorized

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

सितम्बर 5, 2026
Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.
Uncategorized

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

अगस्त 24, 2026
Next Post
Budhmu थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 32 आवेदन पहुंचे, कई मामलों का मौके पर निपटारा

Budhmu थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 32 आवेदन पहुंचे, कई मामलों का मौके पर निपटारा

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026

9 July को सर्वार्थ सिद्धि योग और भद्र राजयोग का महासंयोग, जानें किस Rashifal की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
गढ़ जंगल में मेधस मुनि के आश्रम में मां दुर्गा की पूजा करते राजा सुरथ और वैश्य समाधि

क्या आप जानते हैं दुनिया की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? गढ़ जंगल से जुड़ा है इतिहास

अक्टूबर 19, 2026

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी भरा ऑडियो वायरल

झारखंड में 19 अक्टूबर से ठंड की दस्तक! अगले 2 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Navratri 9th Day: मां सिद्धिदात्री की कृपा से अर्धनारीश्वर बने भगवान शिव, जानें महानवमी का महत्व

आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! धन, नौकरी और कारोबार का हाल जानें

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts