रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और कार्यकर्ताओं के घायल होने की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता JNU की छात्राओं के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची थीं। भाजपा का आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव और हमला किया गया, जिसमें 10 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना और सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट और पथराव की घटना गंभीर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन से पथराव और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालने में कथित विफलता को लेकर जमशेदपुर के SSP डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को तत्काल निलंबित करने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं से पीछे नहीं हटेंगे और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। आदित्य साहू ने कहा कि जब तक भाजपा के अनुसार आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







