शनिवार, सितम्बर 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Jamtara News: मनु टुडू मौत मामले में बड़ा खुलासा: ग्रामीणों ने कहा- भाजपा ने रची थी साजिश, झूठ का हुआ पर्दाफाश

जून 14, 2026
in क्राइम Crime
A A
Jamtara News

Jamtara News

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jamtara News:  प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के दुतकेवड़ा गांव निवासी स्वर्गीय मनु टुडू (45 वर्ष) की मृत्यु को लेकर भाजपा द्वारा फैलाए गए कथित झूठ और भ्रामक प्रचार का आज ग्रामीणों ने खुलकर पर्दाफाश किया। गांव के पूर्व मुखिया मनोज सोरेन एवं स्थानीय निवासी मिस्त्री किस्कु ने मीडिया के समक्ष पूरी घटना की वास्तविकता बताते हुए भाजपा पर एक मृत व्यक्ति की मौत को राजनीतिक हथियार बनाने का गंभीर आरोप लगाया। मिस्त्री किस्कु ने कहा कि भाजपा द्वारा जो कहानी गढ़ी गई, वह पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। उन्होंने बताया कि मनु टुडू स्नान करने जोरिया गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और सांस फूलने लगी। परिजन उन्हें तत्काल घर लेकर आए तथा डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने शाम लगभग 6 बजे जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

 

📌 यह भी पढ़ें:
  • 19 साल जेल में रहा, फिर निठारी कांड के आरोपी की ऐसी हुई मौत; 4 दिन पहले ही शुरू की थी चाय की दुकान
  • बिल में घुसा दहशत फैलाने वाला प्रिंस, भाई बंटी की गिरफ्तारी और सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर ने आखिर कैसे तोड़ी गैंग की कमर?
  • प्रिंस खान के भाई बंटी खान के बदले तेवर, पूछताछ में लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि रात लगभग 9 बजे कुछ साजिशकर्ताओं द्वारा जानबूझकर ट्रैक्टर और खटिया की व्यवस्था कर मृतक को अस्पताल ले जाया गया तथा इसके बाद पूरी घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई। यह प्रचारित किया गया कि 108 एंबुलेंस को फोन किया गया था और एंबुलेंस नहीं आने के कारण उनकी मौत हुई, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग थी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

 

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

ग्रामीणों का कहना है कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत इस घटना को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि स्वास्थ्य विभाग और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की छवि को धूमिल किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने इस मामले को जानबूझकर राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।

 

पूर्व मुखिया मनोज सोरेन ने कहा कि मनु टुडू की मृत्यु शाम में ही हो चुकी थी, लेकिन भाजपा ने तथ्यों को छिपाकर एंबुलेंस सेवा को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी लगातार जनता के बीच रहकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का काम कर रहे हैं और आम लोगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। ऐसे में उनकी लोकप्रियता और जनसेवा से घबराकर विपक्ष झूठी कहानियां गढ़ रहा है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

 

ग्रामीणों ने कहा कि एक मृत व्यक्ति की मौत पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। जनता अब भाजपा की इस कथित साजिश और राजनीतिक मानसिकता को समझ चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठी अफवाह फैलाने एवं जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है कि झूठ और साजिश की राजनीति अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। दुतकेवड़ा की सच्चाई सामने आ चुकी है और भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है।

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Spent 19 years in jail, then met this end—the Nithari case accused had opened a tea stall just four days earlier.
देश National News

19 साल जेल में रहा, फिर निठारी कांड के आरोपी की ऐसी हुई मौत; 4 दिन पहले ही शुरू की थी चाय की दुकान

सितम्बर 18, 2026
Prince Khan Gang Dhanbad
झारखंड Jharkhand News

बिल में घुसा दहशत फैलाने वाला प्रिंस, भाई बंटी की गिरफ्तारी और सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर ने आखिर कैसे तोड़ी गैंग की कमर?

सितम्बर 15, 2026
Prince Khan's brother Bunty Khan changes his stance; levels serious allegations during questioning.
Breaking News

प्रिंस खान के भाई बंटी खान के बदले तेवर, पूछताछ में लगाए गंभीर आरोप

सितम्बर 15, 2026
Next Post
Ramgarh Accident: अवैध खनन कारोबार में सीएम हाउस की सीधी भूमिका, अवैध कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा : बाबूलाल मरांडी

Ramgarh Accident: अवैध खनन कारोबार में सीएम हाउस की सीधी भूमिका, अवैध कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा : बाबूलाल मरांडी

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश, विकास और विरासत पर पीएम मोदी का ध्येय : नित्यानंद राय

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश, विकास और विरासत पर पीएम मोदी का ध्येय : नित्यानंद राय

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Bigg Boss 20 Mahi Vij Mary Kom fight Salman Khan Weekend Ka Vaar promo

Bigg Boss 20: माही विज-मैरी कॉम में घमासान, सलमान खान ने लगाई क्लास; कनिका के एक्सप्रेशन पर अमन के कमेंट से भी मचा बवाल

सितम्बर 19, 2026

सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन अपूरणीय क्षति

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

करम पर्व से पहले झारखंड में लोकगीतों की धूम, नागपुरी-संथाली समेत कई भाषाओं में रिलीज हुए नए गीत

Hazaribagh में योगेंद्र साव के दावे वाली खास महल जमीन पर चला JCB, प्रशासन से नोकझोंक

पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra