Ranchi : झारखंड के परंपरागत स्वाद, कला और संस्कृति से सजी रांची का सबसे लोकप्रिय JIASOWA का दिवाली मेला इस बार अपना रजत जयंती वर्ष यानी, 25 साल की उजली विरासत और उत्साह का जश्न मना रहा है।
कल 9 अक्टूबर, मोरहाबादी मैदान में इस यादगार आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर-कमलों से होगा। फिर पांच दिन तक — 9 से 13 अक्टूबर — मोरहाबादी की धरती रौशनी और रंगों से जगमगाएगी।
स्वादों का महाकुंभ
रांची की गलियों से झारखंड के 24 जिलों के कोने-कोने के अनोखे स्वाद, साथ ही रांची के रेनाउन्ड रेस्टोरेंट्स भी अपने बेहतरीन पकवानों के साथ इस 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली मेले में आपका दिल जीतेंगे। इसी के साथ इस बार इस मेले में घर पर कुकिंग करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को भी दिया गया है मंच, जहाँ उनके हुनर का स्वाद भी आप चख सकेंगे।
रंग-बिरंगे मंच कार्यक्रम और बहुत-सी प्रतियोगिताएं का आयोजन होगा,जो बच्चों की रचनात्मकता को और चमकाएंगी।
कला और खरीदारी का संगम
झारखंड के बेहतरीन हैंडलूम आइटम्स, देश के अलग-अलग राज्यों के बेहतरीन पोशाक जैसे बनारसी सिल्क, कश्मीरी साड़ियां से लेकर लखनऊ की चिकनकारी के साथ -साथ आभूषण और घर सजाने के अनोखे डेकोरेशन प्रोडक्ट्स जो इस दिवाली आपके घर की रौनक बढ़ाएँगे।
वहीं, मेले में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के भी स्टाल लगायें गए हैं। जो मेले परिसर में आने वाले लोगों को राज्य सरकार की ओर से आम लोगों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही लाभुक इन योजनाओं से किस प्रकार जुड़ सकते है इससे भी उन्हें अवगत करायेंगे ।
इसके अलावे विभिन्न प्रकार के सरकारी बैंकों के स्टॉल भी रहेंगे।जहाँ बैंकों की ओर से दिए जा रहे विभिन्न प्रकार के लोन आदि के बारे में मेले में आने वाले लोगों को जानकारी देंगे। इसके अलावा फर्नीचर और कारपेट के स्टॉल भी रहेंगे।
इस दिवाली, मोरहाबादी मैदान आइए, स्वाद, संस्कृति, शॉपिंग का आनंद लीजिए। यह सिर्फ एक मेला नहीं… यह है झारखंड की आत्मा, परंपरा और गौरव का उत्सव। जसोवा सिर्फ दिवाली मेला ही नही , बल्कि एक सकारात्मक पहल है — समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में। यह एक पहल है आर्थिक सशक्तिकरण की, महिला शक्ति को बढ़ावा देने की, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









