JEE Advanced Result 2026 : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-एडवांस्ड (JEE-Advanced 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के शुभम कुमार ने देशभर में अव्वल हुए हैं, वहीं झारखंड के होनहारों ने भी इस परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है।
इस वर्ष के नतीजों में झारखंड के छात्रों ने ऐतिहासिक और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राजधानी रांची के शौर्य शेखर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 414 हासिल कर पूरे झारखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, स्नेहल राज सिंह ने ऑल इंडिया 635वीं रैंक के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
JEE Advanced Result 2026: स्मार्टफोन और रील्स हैं सबसे बड़े दुश्मन-शौर्य शेखर
परिणाम घोषित होने के बाद स्टेट टॉपर शौर्य शेखर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज के छात्रों को सबसे बड़ी राजनैतिक और व्यावहारिक नसीहत देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतरता सबसे जरूरी है।
उन्होंने आगाह किया कि आज के दौर में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया रील्स विद्यार्थियों का ध्यान भटकाने का सबसे बड़ा कारण बन चुके हैं। जो छात्र मोबाइल का इस्तेमाल सीमित कर पढ़ाई पर फोकस करेंगे, वही आईआईटी (IIT) का टिकट पक्का कर पाएंगे।
Read More- झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक्स रे फिल्म खत्म, मोबाइल पर मिल रही रिपोर्ट
पढ़ाई के घंटे नहीं, क्वालिटी मायने रखती है-स्नेहल राज सिंह
वहीं, राज्य में दूसरा स्थान पाने वाले स्नेहल राज सिंह का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कई छात्र सोचते हैं कि 12 से 14 घंटे पढ़ना ही जरूरी है, लेकिन वास्तविकता यह है कि पढ़ाई के घंटों से ज्यादा पढ़ाई की ‘क्वालिटी’ और एकाग्रता मायने रखती है। सही दिशा में की गई कुछ घंटों की सटीक पढ़ाई भी आपको टॉपर बना सकती है।
Read More- कोडरमा में NEET की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि इस साल राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 में से 6 छात्र राजस्थान के कोचिंग संस्थानों से रहे हैं, लेकिन झारखंड के इन बेटों ने सेल्फ-स्टडी और अनुशासन के दम पर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भी माहौल में चमक सकती है।
Read More- Rajya Sabha elections: झारखंड में भाजपा किस पर लगाएगी दांव? आज दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









