Koderma: कोडरमा जिले से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है जहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरा मामला तिलैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवती अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी और नीट परीक्षा की तैयारी करती थी।
कोडरमा की छात्रा ने हाल ही में NEET की परीक्षा दी थी
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने हाल ही में NEET की परीक्षा दी थी और अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित थी। परिवार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी, हालांकि इसके कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को हुआ शक
परिजनों ने बताया कि युवती अपने कमरे में ऑनलाइन टेस्ट दे रही थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने काफी देेर तक दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
Read More- Rajya Sabha elections: झारखंड में भाजपा किस पर लगाएगी दांव? आज दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन
अनहोनी की आहट को लेकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिली। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तिलैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Read More- झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक्स रे फिल्म खत्म, मोबाइल पर मिल रही रिपोर्ट









