Jharkhand : झारखंड-बिहार में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ महापर्व का व्रत आम से लेकर खास कर रहे हैं। झरिया भाजपा विधायक रागिनी सिंह भी महापर्व छठ कर रही हैं।
सिंह मेंशन आवास में विधायक ने की कद्दू -भात से शुरुआत
सिंह मेंशन आवास में विधायक रागिनी सिंह अपने परिजनों के साथ कद्दू भात का शुद्धता के साथ बनाई। जिसके बाद कद्दू भात प्रसाद ग्रहण की। वहीं अपने आवास में रखी गौ माता को भी कद्दू भात का भोग लगाई।
Read More: ‘अगर तेजस्वी यादव CM बने तो खत्म करेंगे वक्फ कानून’
पति संजीव सिंह साढ़े आठ साल के बाद जेल से रिहा हुए हैं
इस बार विधायक के लिये छठ महापर्व खास है। क्योंकि विधायक पति संजीव सिंह साढ़े आठ साल के बाद जेल से रिहा हुए हैं। वहीं विधायक रागिनी सिंह छठ गीत अपने परिजनों के साथ पूरे श्रद्धाभाव के साथ गाती नजर आ रही हैं। विधायक ने कहा कि इस बार छठ महापर्व बहुत खास है। छठी माता से जो मांगा वह पूरा हुआ है। उन्होंने कोयलांचल की जनता के लिए अमन चैन की कामना की।






