Jharkhand Assembly : झारखण्ड विधानसभा बजट सत्र के 15वें दिन तारंकित प्रश्न के जरिए विधायक प्रकाश राम ने मैक्लुस्किगंज को बचाने का मुद्दा उठाया।
विधायक ने सदन में सरकार से पूछा कि आखिर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। दूसरी तरफ एंग्लो इंडियन के द्वारा बसाये गए ऐतिहासिक मैक्लुस्किगंज पर्यटन का हब माना जाता है, जिसमें जहाँ हर साल लाखो सैलानी पहुँचते थे। विदेश से भी घूमने के लिए लोग यहाँ आते है। लेकिन अब इसके धरोहर को ईट भट्टा से बर्बाद करने कि कोशिश कि जा रही है।
Read More- Palamu News: पलामू में कमरे से संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand Assembly : अवैध ईंट भट्टों की जांच का मंत्री ने दिया आश्वासन
उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में 9 अवैध ईट भट्टा है, जिससे पर्यटन क्षेत्र बर्बाद हो रहा है। प्रदूषण के वजह से वहां आने वाले सैलानियों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में सरकार ऐसे ईट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए अवैध संचालित भट्ठे पर कार्रवाई कि जरुरत है।
Read More- Jharkhand News: 21 दिन बाद चतरा विमान हादसे में अहम सुराग मिला, जंगल से…
इस पर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार इसकी जांच कर रही है। रांची जिले में 30 से अधिक ईट भट्ठे चल रहे है। जिसकी जाँच का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









