बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 1 से 3 सितंबर तक होंगी अहम बैठकें

झारखंड कांग्रेस 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। 1 से 3 सितंबर तक NSUI, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों की बैठकें होंगी।

अगस्त 29, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Congress gears up for the September 7 protest; key meetings to be held from September 1 to 3.

Congress gears up for the September 7 protest; key meetings to be held from September 1 to 3.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 7 सितंबर 2026 को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम लोक भवन के समक्ष आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर कांग्रेस के विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों की कार्यकारिणी बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है।

Table of Contents

Toggle
  • 1 सितंबर को NSUI, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस की बैठक
  • 2 सितंबर को आदिवासी कांग्रेस और SC विभाग की बैठक
  • 3 सितंबर को सेवादल और रांची महानगर कांग्रेस की बैठक

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर रांची स्थित कांग्रेस भवन में 1 से 3 सितंबर के बीच अलग-अलग संगठनों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगठनात्मक समन्वय और कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा होगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड भाजपा ने जनजातीय गौरव पर पारित किया प्रस्ताव, जनजातीय संस्कृति और अधिकारों पर चर्चा
  • AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
  • त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

1 सितंबर को NSUI, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर 2026 को तीन महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक NSUI कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 12:30 बजे से 2 बजे तक महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक होगी। वहीं, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक युवा कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी।

2 सितंबर को आदिवासी कांग्रेस और SC विभाग की बैठक

2 सितंबर 2026 को आदिवासी कांग्रेस और अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी बैठक होगी। आदिवासी कांग्रेस की बैठक सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और SC विभाग की बैठक 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

3 सितंबर को सेवादल और रांची महानगर कांग्रेस की बैठक

वहीं 3 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सेवादल कार्यकारिणी बैठक होगी। इसके बाद 12:30 बजे से 2 बजे तक रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी।

इन सभी बैठकों में संबंधित संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में 7 सितंबर के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी, आपसी समन्वय, संगठन की भूमिका और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 7 सितंबर का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की मजबूत और निर्णायक आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों पर लगातार समन्वय किया जा रहा है।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

झारखंड भाजपा ने जनजातीय गौरव पर पारित किया प्रस्ताव, जनजातीय संस्कृति और अधिकारों पर चर्चा
झारखंड Jharkhand News

झारखंड भाजपा ने जनजातीय गौरव पर पारित किया प्रस्ताव, जनजातीय संस्कृति और अधिकारों पर चर्चा

अक्टूबर 14, 2026
Former official's chain snatched near AG Turn; targeting of multiple officials within a month raises questions about the administration's functioning.
क्राइम Crime

AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

अक्टूबर 14, 2026
त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला
झारखंड Jharkhand News

त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

अक्टूबर 14, 2026
Next Post
सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

AJSU announces protest against alleged lathi-charge on JPSC-JSSC aspirants; effigies to be burnt at all district headquarters on September 6.

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में आजसू का ऐलान, 6 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त के तहत महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज होगी जारी, योजना की किस्त पाने के लिए महिलाएं जरूर चेक करें ये 4 बातें

अक्टूबर 14, 2026

Breaking News: जेल जाने की परवाह नहीं-CJP ने कर दिया ऐलान, दिल्ली में इस दिन फिर करेगी प्रदर्शन

झारखंड भाजपा ने जनजातीय गौरव पर पारित किया प्रस्ताव, जनजातीय संस्कृति और अधिकारों पर चर्चा

AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

जंतर-मंतर विवाद में नया मोड़: CJP के सौरव-आशुतोष 5 दिन जेल में, दीपके का एयरपोर्ट पर विरोध

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts