Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्राथमिकता: शिल्पी नेहा तिर्की
नेहा तिर्की ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी समस्या के समाधान में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का मौलिक अधिकार है कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो और वे लालफीताशाही की चपेट में न आएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी अधिकारी द्वारा टालमटोल की जाती है तो उसकी शिकायत जरूर करें, ताकि उस पर कार्रवाई हो सके।
Read More: Breaking News: CM हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया भव्य उद्घाटन
मौके पर ही दिए गए कई निर्देश
जनता दरबार के दौरान उन्होंने कृषि, पशुपालन, तालाब जीर्णोद्धार, पीटी निर्माण, कृषक मित्रों का बकाया भुगतान, डीप बोरिंग, पैक्स चुनाव, कृषि ऋण माफी जैसी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
85 लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जिलों – रांची, धनबाद, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, सरायकेला, बरहेट, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा आदि से आए करीब 85 लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कुछ प्रमुख मुद्दों में शामिल थे:
- धान खरीद की राशि नहीं मिलना
- पारिवारिक भूमि विवाद
- पेंशन और मुआवजा संबंधित शिकायतें
- मेधा डेयरी स्टॉल से जुड़ी दिक्कतें
- मछुआरा आयोग के गठन की मांग
क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी रखे मुद्दे
- वेदांत कौस्तव (सिल्ली): विद्युत आपूर्ति बहाली की मांग
- चरण केवट: मछुआरा आयोग के गठन का मुद्दा
- निजाम अंसारी: कुक्कुट केंद्र के विकास की मांग
- प्रिया रंजन सिंह (हुसैनाबाद): फॉक्स चुनाव में अनियमितता की शिकायत
कांग्रेस फिर से सक्रिय मोड में: सोनाल शांति
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस ने जन समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार की श्रृंखला फिर से शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र और राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते यह कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित था। अब नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे और सभी मंत्री इसमें भाग लेंगे।
Read More: कार्तिक उरांव के नाम पर रखा गया सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम, बेटी गीताश्री उरांव ने कहा…
प्रमुख नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, विधायक ममता देवी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, राजन वर्मा, नरेंद्र गोपी, जगदीश साहू समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








