गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Crime News: घर से साथ निकले पति-पत्नी… वापस लौटी सिर्फ पत्नी! आखिर जंगल में क्या हुआ?

Crime News: Gumla जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोटेंगसेरा गांव से 2 जनवरी को लापता हुए 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव सिसई थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव स्थित सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जनवरी 5, 2026
in क्राइम Crime
A A
A husband and wife left home together... only the wife returned! What happened in the forest?

A husband and wife left home together... only the wife returned! What happened in the forest?

Share on FacebookShare on Twitter

Crime News : Gumla जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोटेंगसेरा गांव से 2 जनवरी को लापता हुए 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव सिसई थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव स्थित सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Table of Contents

Toggle
  •  ओझा-भगत के बहाने निकले, फिर नहीं लौटे
  •  कड़ाई से पूछताछ में खुला राज
  •  जंगल से बरामद हुआ शव
  •  पत्नी ने कबूली हत्या, प्रेमी भी गिरफ्तार
  •  सेल्स मैनेजर था मृतक, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
  •  पुलिस का बयान

 ओझा-भगत के बहाने निकले, फिर नहीं लौटे

मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को बुधराम तिर्की अपनी पत्नी रांथी देवी, बेटे के साथ ओझा-भगत के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन शाम में पत्नी बच्चे के साथ अकेले घर लौटी। जब बुधराम के बारे में पूछा गया तो उसने टालमटोल जवाब दिया, जिससे परिवार को शक हुआ।

 कड़ाई से पूछताछ में खुला राज

परिजनों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद गुमला थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया और खोजबीन शुरू हुई।

 जंगल से बरामद हुआ शव

खोजबीन के दौरान सोंगरा पहाड़ कोना जंगल में शव होने की सूचना मिली। सिसई थाना के एसआई अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

Read More: नशा मुक्त झारखंड के दावे बेनकाब: मालखानों में चूहों का राज, सड़कों पर सिगरेट-गुटखा का कारोबार

 पत्नी ने कबूली हत्या, प्रेमी भी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि अपने प्रेमी सीताराम उरांव के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।

 सेल्स मैनेजर था मृतक, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बुधराम तिर्की गुमला टेक्सटाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस निर्मम हत्या से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और गुस्से का माहौल है।

 पुलिस का बयान

डीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया,

“शव बरामद कर लिया गया है। हत्या की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी से पूछताछ जारी है। मामले में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

गुमला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला यह हत्याकांड अब पुलिस जांच के केंद्र में है, आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Girl commits suicide in Ranchi
Breaking News

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

जुलाई 22, 2026
Ranchi Crime News
Breaking News

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

जुलाई 22, 2026
Shot dead in front of the SP's residence in Chatra.
Breaking News

Breaking News: चतरा में SP आवास के सामने गोली मारकर हत्या

जुलाई 21, 2026
Next Post
Jharkhand News: सड़क पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा का नाम बदलने पर रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Jharkhand News: सड़क पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा का नाम बदलने पर रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Jharkhand News: बगोदर में तेज रफ्तार का कहर-पिकअप और कार में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े

Jharkhand News: बगोदर में तेज रफ्तार का कहर-पिकअप और कार में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra