Ranchi: राजधानी रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में ‘चित्रपट झारखंड’ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। आखिरी दिन झारखंड की माटी से जुड़ी कला, संस्कृति और समकालीन मुद्दों पर बनी बेहतरीन फिल्मों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए, जिन्होंने स्थानीय कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
शॉर्ट फिल्मों में ‘गुल्लक’ सर्वश्रेष्ठ, विकास आर्यन बने बेस्ट डायरेक्टर
लघु फिल्म (Short Film) कैटेगरी में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विकास आर्यन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुल्लक’ ने प्रथम सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया। वहीं, विकास आर्यन को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का भी पुरस्कार मिला।
-
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘कालसिला’ (निर्देशक: राजेश केदार)
-
तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘इमरती’ (निर्देशक: राजेश कुमार)
-
बेस्ट एक्टर (पुरुष): रिंकू उराव (फिल्म: टूटी उड़ान)
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report -
बेस्ट एक्टर (महिला): काजल (फिल्म: दहाड़)
-
सर्वश्रेष्ठ कहानी: हेमंत मुखी (फिल्म: अलार्म)
-
सर्वश्रेष्ठ छायाकार (Cinematographer): रविशंकर बंधु (फिल्म: काल सिला)
-
सर्वश्रेष्ठ संपादक (Editor): सुरिंदर (फिल्म: उलझन)
ज्यूरी अवॉर्ड्स: लघु फिल्म कैटेगरी में ‘प्रेरणा’ (निर्देशक: ज्योति लाल लोधी) को ज्यूरी अवॉर्ड-1 और ‘माही’ (निर्देशक: प्रवीण तिवारी) को ज्यूरी अवॉर्ड-2 से नवाजा गया।
डॉक्यूमेंट्री में दिखा झारखंड का संघर्ष, ‘पैतकर’ को पहला स्थान
झारखंड की वास्तविक स्थिति और लोक कलाओं को दर्शाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को भी खूब सराहना मिली। हेमंत मुखी और सौरभ सुमन झा द्वारा निर्देशित ‘पैतकर’ को प्रथम सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म चुना गया।
-
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘लड़ाई छोड़ब नाही’ (निर्देशक: आस्था) – जो झारखंड के जन-संघर्ष को बयां करती है।
-
तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘लातेहार पर्यटक की अनकही दास्तान’ (निर्देशक: सैकत चट्टोपाध्याय)।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
ज्यूरी अवॉर्ड्स: ‘गेम्स ऑफ़ ऐसेस्टर्स’ (निर्देशक: कुणाल कुमार के) को पहला और ‘रिबर्थ ऑफ कोबरा’ (निर्देशक: नीतीश कुमार) को दूसरा ज्यूरी पुरस्कार मिला।
अमेटी यूनिवर्सिटी की ‘पलायन’ और CUJ की ‘खामोश थाली’ चमकी
युवा छात्र निर्देशकों की श्रेणी (Campus Category) में भी टैलेंट की कोई कमी नहीं दिखी। लघु फिल्म (कैंपस) में अमेटी यूनिवर्सिटी राँची के विवेक टिग्गा की फिल्म ‘पलायन’ ने धूम मचाई। ‘पलायन’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि विवेक टिग्गा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का भी अवॉर्ड मिला।
-
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘बदलाव’ (निर्देशक व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपराजिता रॉय, झारखंड फिल्म एंड ग्रेटर एकेडमी, राँची)।
-
तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘अधूरी उड़ान’ (निर्देशक: शिल्पा महतो, श्री नाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर)।
डॉक्यूमेंट्री (कैंपस) में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ), राँची की आकांक्षा सिंह द्वारा निर्देशित ‘खामोश थाली’ ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, धनबाद के BBMKU यूनिवर्सिटी के रिशु राय और प्रीति तिवारी की फिल्म ‘झरिया द बर्निंग लैंड’ को दूसरा और सौरभ कुमार की ‘एकल की छाँव में’ को तीसरा स्थान मिला।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









