शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Breaking News: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी गाड़ियां और सुरक्षा काफिला, दिल्ली के बड़े निवेश कार्यक्रम से भी रहे दूर

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सरकारी वाहन और सुरक्षाकर्मियों को सरकार को वापस कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से नाराजगी के बीच वह दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में भी नजर नहीं आए।

जुलाई 10, 2026
in Breaking News
A A
Finance Minister Radhakrishna Kishore returned his official vehicles and security convoy, and also stayed away from a major investment program in Delhi.

Finance Minister Radhakrishna Kishore returned his official vehicles and security convoy, and also stayed away from a major investment program in Delhi.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में लगाए गए सरकारी वाहन और सुरक्षाकर्मियों को राज्य सरकार को वापस लौटा दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खास बात यह भी रही कि दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में, जहां झारखंड सरकार ने करीब 99,639 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहां भी वित्त मंत्री की मौजूदगी नहीं दिखी।

Table of Contents

Toggle
  • क्या है पूरा मामला?
  • पत्र में जताई नाराजगी
  • बिना सुरक्षा कार्यक्रमों में पहुंचे मंत्री
  • दिल्ली के निवेश कार्यक्रम से भी रहे दूर
  • राजनीतिक चर्चाएं तेज

हालांकि सरकार की ओर से उनकी अनुपस्थिति को लेकर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन
  • खबर मंत्र की पड़ताल: Ranchi सदर अस्पताल में पार्किंग के नाम पर मनमानी? DS ने दिया कार्रवाई का भरोसा
  • राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला, पूछा- क्या सपा के बिना रायबरेली जीत पाएंगे?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुछ समय पहले पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में तैनात 16 पुलिसकर्मियों की आवाजाही के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि तीन वाहनों में सभी सुरक्षाकर्मियों को बैठाना व्यावहारिक और सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।

मंत्री के अनुसार, इस अनुरोध पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसके उलट पुलिस मुख्यालय की ओर से उनके कार्यालय को एक सरकारी वाहन वापस करने का नोटिस भेज दिया गया। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे 16 सुरक्षाकर्मियों और तीन सरकारी वाहनों को सरकार को वापस करने का फैसला ले लिया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

पत्र में जताई नाराजगी

वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त वाहन की मांग की थी, लेकिन उस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वाहन वापस करने का नोटिस भेजा जाना उनके लिए “शर्मिंदगी का विषय” है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि तीन वाहनों में 16 पुलिस जवानों को ठूंसकर बैठाना सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। इसलिए उन्होंने वाहन सहित पूरी सुरक्षा व्यवस्था सरकार को वापस करने का निर्णय लिया।

बिना सुरक्षा कार्यक्रमों में पहुंचे मंत्री

शुक्रवार को राधाकृष्ण किशोर पहले खेलगांव स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे और उसके बाद प्रोजेक्ट भवन सचिवालय भी गए। इस दौरान उनके साथ सामान्य सुरक्षा काफिला या सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। इससे उनके फैसले की चर्चा और तेज हो गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

दिल्ली के निवेश कार्यक्रम से भी रहे दूर

इसी बीच दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दौरान झारखंड सरकार ने करीब 99,639 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे, लेकिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर नजर नहीं आए।

हालांकि उनकी अनुपस्थिति को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इसे हालिया नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक चर्चाएं तेज

राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में गिने जाते हैं और सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनका सरकारी वाहन और सुरक्षा व्यवस्था लौटाना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और पुलिस मुख्यालय इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाते हैं और आगे क्या समाधान निकलता है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Abhijeet Deepke taken into custody ahead of 'Tiranga March'; Connaught Place turned into a fortress; Neha Bora also detained.
Breaking News

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन

अक्टूबर 16, 2026
Arbitrary practices in the name of parking at Ranchi Sadar Hospital? Deputy Superintendent (DS) assures action.
Breaking News

खबर मंत्र की पड़ताल: Ranchi सदर अस्पताल में पार्किंग के नाम पर मनमानी? DS ने दिया कार्रवाई का भरोसा

अक्टूबर 16, 2026
Rajnath Singh attacks Rahul Gandhi, asks: Will he be able to win Raebareli without the SP?
Breaking News

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला, पूछा- क्या सपा के बिना रायबरेली जीत पाएंगे?

अक्टूबर 16, 2026
Next Post
मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में बांस उद्योग से आएगी रोजगार की नई क्रांति, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा ऐलान

झारखंड में बांस उद्योग से आएगी रोजगार की नई क्रांति, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
कोडरमा में पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

कोडरमा में पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

अक्टूबर 16, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन

शेर नहीं, गधा है मां कालरात्रि का वाहन, जानें इसके पीछे की मान्यता

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts