अब संकरी गलियों और दूरदराज के गांवों तक पहुंचेगी फायर सर्विस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आग लगने की घटनाओं में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आधुनिक और कॉम्पैक्ट मिनी वाटर टेंडर शहरी क्षेत्रों की संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य को और प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ियां कई स्थानों तक नहीं पहुंच पाती थीं, लेकिन नई तकनीक से लैस ये वाहन उस चुनौती को काफी हद तक समाप्त करेंगे।आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम समय की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। गैस सिलेंडर विस्फोट, शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से होने वाली आग की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई ही जान-माल के नुकसान को कम कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग ने आग पर नियंत्रण का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया, जिसमें आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।मिस्ट टेक्नोलॉजी से तेजी से बुझेगी आग
हेमंत सोरेन ने कहा कि Mist Technology से लैस ये वाहन कम पानी में भी प्रभावी तरीके से आग पर नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं। इससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और आपातकालीन परिस्थितियों में फर्स्ट रिस्पांस क्षमता मजबूत होगी। सरकार का लक्ष्य राज्य के हर हिस्से तक आधुनिक अग्निशमन सेवाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को समय पर सहायता मिल सके।सिर्फ आग बुझाना नहीं, जान बचाना भी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य केवल आग बुझाना नहीं, बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार जवानों को आधुनिक उपकरण और अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है।कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह) वंदना दादेल, डीजी फायर सर्विसेज एम. एस. भाटिया, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित गृह एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








