Ranchi: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को 30 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा पैमाने पर तबादला कर दिया। इस फेरबदल में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। वहीं, चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।
प्रमुख बदलाव
- अनुराग गुप्ता – झारखंड के डीजीपी से एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार हटा।
- प्रशांत सिंह – डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं, अब डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी।
- प्रिया दुबे – एडीजी जैप को एडीजी एसीबी बनाया गया। उनके पास एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण और एडीजी जैप का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
- मनोज कौशिक – रांची के आईजी को आईजी सीआईडी का भी अतिरिक्त प्रभार।
- सुमन गुप्ता – एडीजी रेल के पद पर नियुक्त।
- राकेश रंजन – एसपी चाईबासा से रांची के नए एसएसपी। वे कमांडेंट JAP-1 के प्रभार में भी रहेंगे।
- चंदन कुमार सिंह – एसएसपी रांची से एसीबी के डीआईजी बनाए गए।
- अमित रेणु – एसपी अभियान (नक्सल) से चाईबासा के नए एसपी।
- सौरभ – कमांडेंट JAP-10 होटवार से देवघर के एसपी।
- पारस राणा – एएसपी अभियान चाईबासा से रांची के एसपी सिटी। उन्हें कमांडेंट JAP-10 का भी प्रभार दिया गया।
- राकेश सिंह – एएसपी अभियान पलामू से एसपी यातायात रांची। उनके पास संचार एवं तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
अन्य अहम तबादले
- अजीत पीटर डुंगडुंग – देवघर के एसपी से संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।
- एहतेशाम वकारिब – एसपी सीआईडी नियुक्त।
- अनिमेष नैथानी – एसपी एसीबी बनाए गए।
- दीपक कुमार पांडेय – एसपी विशेष शाखा नियुक्त।
- कैलाश करमाली – एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद।
- मूमल राजपुरोहित – एसपी विशेष शाखा से कमांडेंट JAP-8 लेस्लीगंज पलामू।
- मनोज स्वर्गियारी – कमांडेंट JAP-3 गोविंदपुर धनबाद।
इस तबादला सूची से साफ है कि राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। खासकर रांची, चाईबासा, देवघर और पलामू जैसे जिलों में पुलिस नेतृत्व को नया चेहरा दिया गया है।












