Ranchi: पीएम मोदी के इंधन बचाने के अपील पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्यपाल ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को घटा दिया है। अब काफिले में सिर्फ 4 गाड़ियां रखी जाएगी।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है और हर व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।
अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें-राज्यपाल
राज्यपाल ने राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और ऊर्जा संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
यह कदम पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सरकारी खर्चों में कटौती की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर इसे एक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









