सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Jharkhand News: कर्मधाम में बनेगा भव्य ‘हेरिटेज कॉटेज’, मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा को दी बड़ी सौगात

जनवरी 17, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Jharkhand News: कर्मधाम में बनेगा भव्य ‘हेरिटेज कॉटेज’, मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा को दी बड़ी सौगात
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jharkhand News: झारखंड के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा दुखिया मंदिर को झारखंड की एक अमूल्य धरोहर बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बाबा दुखिया मंदिर हमारे विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में विराजमान है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
  • रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक
  • जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण

Toggle
  • Jharkhand News: आपसी सौहार्द न बिगाड़ें बीजेपी-इरफान अंसारी
    • Jharkhand News: यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि आस्था का एक बड़ा केंद्र बन चुका है

डॉ. अंसारी ने कहा कि हर वर्ष करमदाहा (कर्मधाम) में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालु देश-प्रदेश से आकर बाबा दुखिया मंदिर में मत्था टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज उन्होंने स्वयं बाबा दुखिया मंदिर पहुँचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और पूरे देश, झारखंड तथा जामताड़ा के लिए अमन, चैन, शांति और आपसी सौहार्द की कामना की।

Jharkhand News: आपसी सौहार्द न बिगाड़ें बीजेपी-इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबा दुखिया मंदिर की कृपा सदैव उन पर बनी रही है। विधायक बनने से पहले भी वे यहाँ नियमित रूप से आते रहे हैं और आज मंत्री बनने के बाद भी उसी श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन के इस सफर में बाबा दुखिया मंदिर का आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

मंत्री ने कहा कि आज कर्मधाम को पूरे झारखंड में लोग पहचानते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाएँ दी हैं। आने वाले दिनों में यहाँ भव्य हेरिटेज कॉटेज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले लोग इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आपसी सौहार्द न बिगाड़ें। भाईचारा, प्रेम, मोहब्बत, अमन और शांति ही जीवन को सुंदर बनाते हैं। किसी व्यक्ति या किसी धर्म की भावना को ठेस पहुँचाना अनुचित है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि वे स्वयं एक अल्पसंख्यक समुदाय से होने के बावजूद सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना ही उनका उद्देश्य है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Jharkhand News: यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि आस्था का एक बड़ा केंद्र बन चुका है

उन्होंने कहा कि करमदहा (कर्मधाम) मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि आस्था का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी है और लोगों का विश्वास है कि बाबा दुखिया मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएँ अवश्य पूर्ण होती हैं। इसी कारण कर्मधाम न केवल झारखंड बल्कि देश-विदेश में भी अपनी विशेष पहचान बना चुका है।

मंत्री ने कहा कि यह मान्यता है कि जो भी बाबा दुखिया मंदिर का आशीर्वाद लेता है, बाबा उसे जीवन के हर मोड़ पर आगे बढ़ाते हैं-यही बाबा की सबसे बड़ी विशेषता है। मेले के दौरान स्थानीय लोग श्रद्धालुओं की सेवा, देखभाल और व्यवस्थाओं में सराहनीय भूमिका निभाते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

कर्मधाम मेले के दौरान उन्होंने मेला समिति को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया और सुझाव दिया कि-श्रद्धालुओं के लिए समुचित सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ, सभी अतिथियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो, भीड़-प्रबंधन के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ, तथा मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसकी विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने इस ऐतिहासिक मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेला समिति के सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री के सलाहकार निशपटी हसदा, बीरबल अंसारी, गुल मोहम्मद, मुखिया नुनु लाल सोरेन, जबर अहमद अंसारी, कमल अंसारी, मुबारक अंसारी, हरधन महतो, मुन्ना मंडल, बबलू तिवारी, रविदास, ब्लू देवी, मेला समिति के पूर्व संचालन समिति के इलियास अंसारी, कयूम अंसारी, हनीफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
राजनीति Politics

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

सितम्बर 27, 2026
रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक
राजनीति Politics

रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक

सितम्बर 27, 2026
जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण
राजनीति Politics

जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण

सितम्बर 27, 2026
Next Post
Big news for JET 2025 candidates

JET 2025 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! एडमिट कार्ड को लेकर आया जरुरी अपडेट, देखें

Jharkhand News: झारखंड में बच्चा चोर और अपहरण गैंग सक्रिय, पुलिस प्रशासन मौन-आदित्य साहू

Jharkhand News: झारखंड में बच्चा चोर और अपहरण गैंग सक्रिय, पुलिस प्रशासन मौन-आदित्य साहू

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

28 सितंबर 2026 झारखंड मौसम अपडेट और बारिश का पूर्वानुमान

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

सितम्बर 28, 2026

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक

जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण

पति का कई लड़कियों से था अफेयर, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra