Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हस्तक्षेप से सहायक आचार्य (सहायक शिक्षक) संघ द्वारा चलाया जा रहा अनशन सफल वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। यह अनशन स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को वार्ता के लिए अधिकृत किया गया था। लगभग दो घंटे तक चली विस्तृत बातचीत के दौरान शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
वार्ता के निष्कर्ष में यह तय हुआ कि शिक्षा विभाग की माननीय मंत्री के राज्य वापस लौटने के बाद, 30 तारीख से पहले सहायक आचार्य संघ के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी, जिसमें सभी मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि
“आप सभी ने सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आप इस सरकार के अभिन्न अंग हैं। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान में अनशन करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। अगर किसी की तबीयत बिगड़ती है तो परिवार और समाज हमें कभी माफ नहीं करेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन जब सरकार अपनी है तो संवाद और विश्वास के साथ समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा मंत्री के लौटते ही वे स्वयं वार्ता कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
वार्ता के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए और आपसी सहमति से अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







