Jharkhand News: साहिबगंज के बरहड़वा में रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रूह कंपा दी है। पुलिस ने आयुष साहा नामक शख्स की निर्मम तरीके से हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी सौतेली मां और उसका प्रेेमी निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Jharkhand News: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
पुलिस को शुरुआती जांच में शुरू में यह मामला संदिग्ध लगा, लेकिन पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने रिश्तों पर ही सवाल खड़े कर दिए। पुलिस के अनुसार आयुष की हत्या उसकी सौतेली मां मीनू देवी ने अपने करीबी रिश्तेदार रोहित साहा के साथ मिलकर की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को आयुष के पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान महिला ने रोहित को घर बुला लिया। इसी दौरान दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में आयुष ने देख लिया। राज खुलने के डर से दोनों ने मिलकर किशोर के गले में फंदा डाल कर मार डाला और फिर शव को घर के पीछे पानी भरे गड्ढे के पास छोड़ दिया गया, ताकि घटना को हादसा बताया जा सके।
Jharkhand News: पूछताछ के दौरान पुलिस को हुआ शक
आयुष के पिता जब घर लौटे तो वे उसे खोजने लगे पर वह नहीं मिला। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू पर उसका पता नहीं चल सका। अंत में थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने जांच के दौरान उसकी सौतेली मां से पूछताछ की तो उसके बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।











