Jharkhand News: लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। अहले सुबह एनएच-22 पर एक भारी ट्रेलर और हाइवा वाहन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन मंगाकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला। घटना में ट्रेलर चालक सरवन कुमार और हाइवा चालक योगेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Jharkhand News: राउरकेला से लोहे का सामान लेकर पटना रही थी ट्रेलर
बताया जा रहा है कि ट्रेलर राउरकेला से लोहे का सामान लेकर पटना की ओर जा रही थी, जबकि हाइवा वाहन खाली था। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया और आवागमन फिर से चालू हुआ।
संयोग रहा कि टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क किनारे घर में घुसने से बच गई। घर के सामने जाकर वाहन रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।












